बॉलीवुड के लवेबल कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं. अब ये कपल जल्द ही ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 में पहली बार एक साथ नजर आएगा.
शो के आने वाले एपिसोड में दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी, शादी से जुड़ी यादों और होस्ट करण जौहर के साथ मस्ती-मजाक करते नजर आएंगे. मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है.
‘कॉफी विद करण 9’ में पहुंते कियारा-सिद्धार्थ
जियोहॉटस्टार ने आज शो का प्रोमो जारी किया, जिसमें आने वाले एपिसोड की मजेदार बातचीत की झलक देखने को मिली. प्रोमो शेयर करते हुए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने लिखा, ‘कॉफी पर की गई उनकी ख्वाहिशें सच हो गईं और अब उनकी जिंदगी का एक नया चैप्टर सामने आने वाला है. ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 का एपिसोड 5 बुधवार शाम 7 बजे सिर्फ जियोहॉटस्टार के पीकॉक हब पर स्ट्रीम होगा.’
प्रोमो की शुरुआत सिद्धार्थ और कियारा की शादी की खूबसूरत यादों से होती है. दोनों अपनी शादी के खास पलों को याद करते नजर आते हैं. इस दौरान करण जौहर और शाहिद कपूर से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सामने आता है. कपल बताता है कि जब शाहिद एक परफॉर्मेंस के दौरान करण के साथ स्टेज पर आने की कोशिश कर रहे थे, तब करण ने मजाकिया अंदाज में उन्हें स्टेज से नीचे धक्का दे दिया था.
इसके बाद बातचीत और भी मजेदार हो जाती है, जब करण दोनों से पूछते हैं कि क्या कोई ऐसा किरदार है, जिसे वे एक-दूसरे के साथ निभाना चाहेंगे? इस पर सिद्धार्थ मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘हम अपने काम को घर नहीं लाना चाहते और बिल्कुल भी अपने बेडरूम में नहीं.’
इसके बाद करण जौहर कपल से एक और मजेदार सवाल पूछते हैं. वो जानना चाहते हैं कि दोनों अपनी डेट नाइट को सिर्फ डेजर्ट तक ही खत्म होने से कैसे बचाते हैं. इस पर प्रेग्नेंट कियारा ने अपना बेबी बंप पकड़ते हुए कहा, ‘अब बस हो गया!’
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दूसरी प्रेग्नेंसी का किया ऐलान
बता दें, कियारा और सिद्धार्थ ने हाल ही में अपनी दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी शेयर की थी. 7 अक्टूबर 2026 को दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक साथ पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. तस्वीर में दोनों अपने हाथों में बच्चे के छोटे-छोटे मोजे पकड़े नजर आए थे.
इसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा मिला है. हमारा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है.’
कपल ने 15 जुलाई 2025 को अपनी पहली बेटी सराायाह मल्होत्रा का वेलकम किया था. सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी 2023 को शादी की थी. दोनों की पहली मुलाकात साल 2021 में आई फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान हुई थी.




.jpg)
