बिना बोले होगी ऑनलाइन शॉपिंग! Amazon Alexa अब मैसेज से खरीदेगी सामान

बिना बोले होगी ऑनलाइन शॉपिंग! Amazon Alexa अब मैसेज से खरीदेगी सामान


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह फीचर अमेरिका में शुरू, भारत उपलब्धता अभी नहीं.

Amazon Alexa Shopping : ऑनलाइन शॉपिंग के लिए अब हर बार ऐप खोलकर प्रोडक्ट सर्च करने, अलग-अलग वेबसाइट पर कीमतें देखने या ऑफर का इंतजार करने की जरूरत कम हो सकती है.  आने वाले समय में सिर्फ एक मैसेज के जरिए भी आप अपनी पसंद का सामान सर्च कर सकेंगे और उसकी खरीदारी कर सकेंगे. Amazon ने अपने AI आधारित शॉपिंग असिस्टेंट Alexa for Shopping में एक नया फीचर पेश किया है. इसकी मदद से यूजर्स अब Alexa से बोलकर ही नहीं, बल्कि टेक्स्ट मैसेज के जरिए भी बातचीत कर पाएंगे. अगर आप किसी प्रोडक्ट के बारे में जानकारी चाहते हैं तो उसकी कीमत की तुलना करना चाहते हैं या उस पर मिलने वाले ऑफर्स पर नजर रखना चाहते हैं, तो ये सारे काम मैसेज के जरिए किए जा सकेंगे. 

ऑफर्स से लेकर कीमतों में गिरावट तक पर रहेगी नजर

इस फीचर की खास बात यह है कि यूजर्स Alexa से किसी प्रोडक्ट पर मिलने वाले ऑफर्स और कीमतों में होने वाले बदलावों को ट्रैक करने के लिए भी कह सकेंगे. अगर किसी पसंदीदा सामान की कीमत कम होती है या उस पर कोई डील आती है, तो यूजर इस पर नजर रख पाएंगे. इसके लिए उन्हें बार-बार Amazon की वेबसाइट पर जाकर प्रोडक्ट की लिस्टिंग चेक करने की जरूरत नहीं होगी. इसके अलावा यूजर्स Alexa को अपनी तरफ से खरीदारी पूरी करने के लिए भी कह सकेंगे. 

यह भी पढ़ें – iPhone Duo Customization : अब आपकी पसंद से तैयार होगा iPhone Duo, Caviar ने दिया कस्टमाइजेशन

मैसेज से प्रोडक्ट सर्च करेगी Amazon Alexa

Amazon के इस नए फीचर के आने के बाद Alexa for Shopping का यूज करने का तरीका बदल जाएगा. अब यूजर्स को शॉपिंग से जुड़ी मदद लेने के लिए हर बार वॉयस कमांड देने की जरूरत नहीं होगी. सीधे टेक्स्ट मैसेज लिखकर अपनी जरूरत बता सकेंगे. इसके आधार पर AI असिस्टेंट उन्हें पसंद के प्रोडक्ट सर्च और अलग-अलग ऑप्शनों को समझने में मदद करेगा. 

भारत में कब आएगा यह फीचर?

Amazon ने फिलहाल इस फीचर को अमेरिका में कुछ इनवाइटेड यूजर्स के लिए रोलआउट किया है. कंपनी आने वाले हफ्तों में इसे और ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने की योजना बना रही है, हालांकि भारत समेत दूसरे देशों में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. 

यह भी पढ़ें – Oppo Smartphone Launch: पावर बैंक को टक्कर देगा स्मार्टफोन! Oppo के नए फोन में 12000mAh बैटरी