त्योहारों के दौरान ट्रेन में सफर करना कई बार किसी रोमांच से कम नहीं होता. खासकर दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है. ऐसे में परिवार और दोस्तों के साथ सफर करते हुए कई अलग और अनोखी चीजें भी देखने को मिलती है. कभी सीट को लेकर बहस होती है तो कभी यात्रियों के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिलती है.
हालांकि, इस बार सोशल मीडिया पर ट्रेन के सफर से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. वीडियो में कुछ ऐसा होता दिखाई देता है, जिसके बारे में शायद आसपास बैठे यात्रियों ने भी नहीं सोचा होगा. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक युवक और महिला के बीच किसिंग का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
ट्रेन यात्री देख हुए हैरान
वायरल वीडियो में एक युवक ट्रेन में भीड़ के बीच खड़ा दिखाई देता है. इसी दौरान एक ट्रांसजेंडर उसके पास पहुंचती है. दोनों के बीच बातचीत होती है और युवक उन्हें कुछ पैसे देता नजर आता है. इसके बाद दोनों के बीच किसिंग का सीन दिखाई देता है. इस पूरे घटनाक्रम को ट्रेन में मौजूद किसी यात्री ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
🚨 दिवाली पर ट्रेन में ऐसा नज़ारा देखकर लोग अपनी आँखों पर यकीन नहीं कर पा रहे, लोग ट्रेन में सफर करने निकले थे, लेकिन उन्हें ऐसा सरप्राइज मिल गया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी एक किन्नर यात्री को किस करती नज़र आईं अब सवाल ये है कि सफर ट्रेन का था या सरप्राइज का? रेलवे ने दिवाली पर टिकट के साथ ये नया ऑफर भी शुरू कर दिया क्या?1/2
— 🍁 शब्दों_के_तीर 🍁 (@PremSahab1) November 3, 2026
यह भी पढ़ें: फर्स्ट एसी से उड़ाए महिला के ढाई लाख के गहने, रोते रोते हुआ बुरा हाल
सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ यूजर्स इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि सार्वजनिक जगह पर इस तरह की गतिविधियों से दूसरे यात्रियों को असहजता हो सकती है. वहीं कुछ यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि ऐसी चीजों के सोशल मीडिया पर शेयर करना बिलकुल भी सही नहीं है.
कमेंट सेक्शन में भी हैरानी
वायरल वीडियो पर यूजर्स के तरह-तरह के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि यह एआई से बना वीडियो है. दूसरे यूजर ने कमेंट कर कहा कि लोगों को सफर के दौरान दूसरे यात्रियों का भी ध्यान रखना, ऐसा करने से वे असहज हो सकते हैं. एक अन्य यूजर ने भी यही कमेंट कर कहा कि आज कल ट्रेन में सफर करते हुए कब क्या दिख जाए, पता ही नहीं चलता.
यह भी पढ़ें: इटली के कपल ने आगरा में रचाई हिंदू रीति से शादी, लिए 7 फेरे, वीडियो वायरल





