गुड़गांव में दिवाली पर खतरनाक स्टंट, चलती गाड़ी से दागे रॉकेट, वीडियो वायरल

गुड़गांव में दिवाली पर खतरनाक स्टंट, चलती गाड़ी से दागे रॉकेट, वीडियो वायरल


देशभर में जहां लोग दीयों की रोशनी, मिठाइयों और अपनों के साथ शांतिपूर्वक दिवाली का त्यौहार मना रहे हैं, वहीं कुछ लोग अपनी जानलेवा हरकतों की वजह से गलत खबरों में छाए हुए हैं. साइबर सिटी गुड़गांव के द्वारका एक्सप्रेसवे से एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक सिरफिरा शख्स चलती कार के ऊपर पटाखे रखकर उन्हें दगाता नजर आ रहा है.

त्यौहार के नाम पर सरेआम सड़क सुरक्षा की धज्जियां उड़ाने वाले इस खतरनाक स्टंट को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा है.

चलती कार बनी ‘रॉकेट लॉन्चर’, आसमान में फटने लगे पटाखे

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्सप्रेसवे पर एक कार तेज रफ्तार में दौड़ रही है. इसी दौरान कार के ऊपर से एक के बाद एक कई पटाखे और आतिशबाजी आसमान की तरफ छूटने लगती है. पीछे और आसपास चल रही गाड़ियों के बीच इस तरह चलती कार से पटाखे फोड़ना बेहद जानलेवा साबित हो सकता था. आतिशबाजी की तेज चिंगारियां और धुएं के कारण पीछे आ रहे दूसरे वाहन चालकों का ध्यान भटक सकता था, जिससे कोई बड़ा सड़क हादसा या गाड़ियों में आग लगने की गंभीर घटना घट सकती थी.

सड़क सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

त्यौहारी सीजन के दौरान सड़कों पर वैसे ही ट्रैफिक का दबाव काफी ज्यादा रहता है. ऐसे समय में एक्सप्रेसवे जैसी हाई-स्पीड रोड पर इस तरह का जानलेवा स्टंट करना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि राहगीरों की जिंदगी से खिलवाड़ भी है. वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस के नियमों और त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रॉकेट सी टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, उठा तो यूजर्स बोले- रखवाला उपरवाला

इंटरनेट पर लोगों का फूटा गुस्सा: ‘कड़ा एक्शन ले पुलिस’

यह खौफनाक वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स स्टंटबाज के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं:

“दिवाली मनाने का यह कौन सा बेवकूफी भरा तरीका है? ऐसे लोगों का तुरंत चालान काटकर जेल भेजना चाहिए!”

“अगर कोई पटाखा उड़कर पीछे आ रही गाड़ी के शीशे पर लग जाता या तेल की टंकी में आग लग जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता?”

“व्यूज और रील्स के चक्कर में लोग दूसरों की जान जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आ रहे हैं.”

यह भी पढ़ें: Chain Snatching: मुंबई में सोसायटी के अंदर महिला से लूट, वायरल हो रहा वीडियो