4 साल में अग्निवीरों को कितना मिलता है पैसा, एक्स्ट्रा 2 साल में कितनी होगी कमाई?

4 साल में अग्निवीरों को कितना मिलता है पैसा, एक्स्ट्रा 2 साल में कितनी होगी कमाई?


Agniveer Salary: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले हजारों अग्नि वीरों को तोहफा दिया है. केंद्र ने अग्निपथ योजना के तहत अग्नि वीरों के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि की ओर से कल यानी 4 नवंबर को की गई घोषणा के अनुसार केंद्रीय कैबिनेट ने 4 साल की शुरुआती सेवा पूरी करने वाले अग्नि वीरों को 2 साल का एक्सटेंशन देने का निर्णय लिया है. अग्निपथ योजना के तहत पहली बार 2022 में करीब 24,400 अग्निवीर सेना में शामिल हुए थे, जिनका 4 साल का कार्यकाल इसी साल पूरा होने वाला था. वहीं योजना के नियमों के अनुसार 25 प्रतिशत जवानों को स्थायी कैडर में चुना जाना तय है. लेकिन अब नए फैसले के तहत बाकी बचे 75 प्रतिशत अग्निवीरों को बाहर होने के बजाय 2 और साल यानी 6 साल तक सेवा देने का विकल्प मिलेगा. वहीं अग्निवीरों की सेवा में विस्तार के साथ ही उनकी सैलरी को लेकर भी चर्चाएं होने लगी है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि 4 साल में अग्निवीरों को कितना पैसा मिलता है और दो एक्स्ट्रा साल में उनकी कितनी कमाई होगी. 

4 सालों में अग्निवीरों को कितनी मिलती है सैलरी?

अग्निपथ योजना के तहत 4 साल के कार्यकाल के दौरान अग्निवीरों को मिलने वाली वाला कुल मंथली पैकेज 30,000 का होता है. इसमें से 70% अग्निवारों को इन हैंड सैलरी मिलती है, जबकि 30% पैसा सेवा निधि फंड में जमा होता है. दूसरे साल में कुल मंथली पैकेज दिन 33,000 होता है. इसमें भी इन हैंड सैलरी और सेवा निधि फंड जुड़ा होता है. इसी तरह तीसरे साल महीने का पैकेज 36,500 होता है. वहीं चौथे साल में अग्निवीरों की सैलरी बढ़कर 40,000 हो जाती है. इस सैलेरी के अलावा अग्निवीरों को 4 सालों में रिस्क एंड हार्डशिप अलाउंस अलग से दिए जाते हैं. 

4 साल बाद का सेवा निधि पैकेज 

4 वर्षों की सेवा के दौरान अग्निवीरों का कुल अंशदान लगभग 5.02 लाख होता है और इतनी ही राशि सरकार मिलती है. ऐसे में कुल मिलाकर मूल राशि लगभग 10.04 लाख बनती है, जो ब्याज दर जुड़ने के बाद लगभग 11.71 लाख का टैक्स फ्री सेवा निधि पैकेज बनकर 4 साल पूरे होने पर बाहर जाने वाले जवान को मिलता है.

ये भी पढ़ें-PHD Asia Rankings: रिसर्च और पीएचडी में भारत का डंका, एशिया में दूसरे नंबर पर पहुंचे हम

एक्स्ट्रा 2 साल में कितनी होगी कमाई?

अगर कोई अग्निवीर 2 साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार चुनता है, तो पांचवें और छठे साल के दौरान उनकी सैलरी और सेवा निधि काॅपर्स के नियमों में कुछ बदलाव हो सकते हैं. पांचवें साल में अग्निवीरों का मंथली पैकेज बढ़कर 43,500 हो सकता है, वहीं छठे साल में यह पैकेज 47,500 रुपये तक बढ़ जाएगा. 

सेवा निधि कॉपर्स में सरकार देगी 70% योगदान 

एक्सटेंशन की इस 2 साल की अवधि में सेवा निधि के कॉपर्स का फाॅर्मूला बदल दिया गया है. इसे 30:70 रखा गया है. यानी अग्नि वीरों के योगदान के मुकाबले सरकार अपना कॉपर्स बढ़ाकर 70% करेगी. सीडीएस जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि के अनुसार इन अतिरिक्त 2 वर्षों की सेवा के लिए सेवा निधि की राशि 10.92 लाख तय की गई है. 

ये भी पढ़ें-UP TGT Recruitment: UP TGT भर्ती में बड़ी राहत, अब ग्रेजुएशन में 50% से कम अंक वाले भी करेंगे आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI