- यह सुविधा प्रतिक्रिया विलंबता को लगभग 35% तक घटाती है.
Claude Message Threads : AI से लगातार काम कराने के दौरान कई बार एक परेशानी सामने आती है. जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ती है, AI को पहले दिए गए निर्देशों और बातचीत को पूरा समझाने के लिए बार-बार पुरानी चैट भेजनी पड़ती है.इससे जवाब मिलने में देरी हो सकती है.अब Anthropic ने इस परेशानी को कम करने के लिए एक नया फीचर पेश किया है.
कंपनी ने Claude Platform पर Message Threads को पब्लिक बीटा में उपलब्ध करा दिया है. इसकी मदद से डेवलपर्स को हर बार पूरी बातचीत दोबारा भेजने की जरूरत नहीं होगी. इससे लंबे समय तक चलने वाले AI सेशन में जवाब मिलने की स्पीड बेहतर हो सकती है. तो आइए जानते हैं कि Claude AI में आया नया फीचर क्या है.
Claude में क्या है Message Threads फीचर?
Anthropic ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए Message Threads की घोषणा की. यह फीचर खासतौर पर उन AI एजेंट्स के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें एक ही सेशन में कई बार मैसेज भेजने पड़ते हैं. पहले हर नए API रिक्वेस्ट के साथ पूरी बातचीत का रिकॉर्ड दोबारा भेजना पड़ता था. लेकिन अब डेवलपर्स पिछली बातचीत की जगह सिर्फ नए मैसेज भेजकर काम आगे बढ़ा सकते हैं. इस प्रक्रिया में डेवलपर को नए मैसेज के साथ पिछले जवाब की ID भी देनी होगी. इससे सिस्टम को पता रहेगा कि बातचीत किस जगह से आगे बढ़ानी है.
कैसे काम करेगा नया फीचर?
डेवलपर्स Messages API रिक्वेस्ट में Thread पैरामीटर जोड़कर इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं. पहली रिक्वेस्ट में पूरी बातचीत भेजकर एक नया थ्रेड शुरू करना होगा. इसके बाद हर बार केवल नए मैसेज और पिछले जवाब की ID भेजनी होगी, हालांकि इस थ्रेड की एक समय सीमा भी है. Anthropic के अनुसार, बातचीत का रेफरेंस रिक्वेस्ट के बीच अस्थायी रूप से मेमोरी में रखा जाता है. आखिरी रिक्वेस्ट के पांच मिनट बाद थ्रेड अपने आप एक्सपायर हो जाता है. इसके बाद नया सेशन शुरू करने के लिए पूरी बातचीत फिर से भेजनी होगी.
यह भी पढ़ें – Android Phone Crash Problem : बार-बार क्रैश होकर परेशान कर रहा Android फोन? इन तरीकों से करें ठीक
किन कामों में मिलेगा ज्यादा फायदा?
Anthropic के मुताबिक, Message Threads लंबे समय तक चलने वाले कोडिंग एजेंट्स, कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाले AI एजेंट्स और डॉक्यूमेंट या इमेज पर आधारित वर्कफ्लो के लिए यूजफुल है. यह सुविधा Claude Platform के अलावा Amazon Web Services (AWS), Microsoft Foundry और Google Cloud पर Anthropic से मैनेज किए जाने वाले Claude मॉडल्स में भी उपलब्ध है.
35 फीसदी तक कम हो सकती है रिस्पॉन्स लेटेंसी
Anthropic के मुताबिक, Message Threads से AI के जवाब देने में लगने वाला समय कम हो सकता है. कंपनी का कहना है कि Claude Code के ज्यादातर यूजर्स के लिए यह फीचर डिफॉल्ट रूप से चालू है. इसके इस्तेमाल से 5 लाख से 10 लाख टोकन वाले मैसेज में औसत रिस्पॉन्स लेटेंसी करीब 35 फीसदी तक कम हुई है.
यह भी पढ़ें – OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा





