घर का सिलेंडर हुआ महंगा? जानें 14 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का क्या है रेट

घर का सिलेंडर हुआ महंगा? जानें 14 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का क्या है रेट


नवंबर की शुरुआत के साथ ही रसोई गैस की कीमतों को लेकर नई अपडेट सामने आई है. अगर आप घर में इस्तेमाल होने वाला LPG सिलेंडर बुक करने वाले हैं तो राहत की बात है कि 5 नवंबर को घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लेकिन होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में इस्तेमाल होने वाला कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है.

तेल कंपनियों ने 1 नवंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 10 रुपए की बढ़ोतरी की थी. यहां से आप आज के घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का ताजा भाव चेक कर सकते हैं. 

14 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम- 

शहर  घरेलू सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 939.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
नोएडा 939.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
मुंबई 941.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
कोलकाता 968.00 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
पटना 1,031.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
बेंगलुरु 944.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
रांची 1,010.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
जोधपुर 949.00 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
देहरादून 952.00 रुपए प्रति 14 किलोग्राम

19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम- 

शहर  कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 2,820.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
नोएडा 2,757.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
मुंबई 2,774.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
कोलकाता 2,964.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
पटना 3,110.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
बेंगलुरु 2,774.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
रांची 2,995.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
जोधपुर 2,862.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
देहरादून 2,865.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम

लगातार तीसरे महीने बदले सिलेंडर के दाम?

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में नवंबर में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले 1 सितंबर को कीमत 9.50 रुपए और 1 अक्टूबर को 62.50 रुपए बढ़ाई गई थी. नवंबर में 10 रुपए की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर का भाव 2,820 रुपए हो गया है.

इसका सीधा असर उन कारोबारियों पर पड़ता है, जो रोजाना बड़ी मात्रा में गैस का इस्तेमाल करते हैं. होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों के लिए खाना बनाने की लागत बढ़ सकती है. 

घरेलू सिलेंडर के दाम क्यों नहीं बदले?

घरेलू LPG की कीमतें आमतौर पर हर महीने की शुरुआत में समीक्षा की जाती हैं. कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस और कच्चे तेल के भाव, रुपए-डॉलर की विनिमय दर और दूसरे खर्चों का असर पड़ता है.

लेकिन, घरेलू सिलेंडर की कीमत हर महीने बदलना जरूरी नहीं है. इस बार 14.2 किलो वाले सिलेंडर का भाव 942 रुपए पर स्थिर है. वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है.

आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone