Highlights: ऑकलैंड में भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया; कोहली ने जड़ी फिफ्टी


पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया. ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला गया ये मैच बारिश के कारण 20 मिनट की देरी से शुरू हुआ था. शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के कारण न्यूजीलैंड 186 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा और शुभमन गिल के साथ शतकीय साझेदारी की. भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, रोहित शर्मा पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए थे. लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने पारी को संभाला और 50 रन जोड़े. फिर बारिश की वजह से मैच रुक गया, जब शुरू हुआ तो लक्ष्य डकवर्थ लुइस नियम के तहत 32 ओवरों में 143 कर दिया गया था. कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया.

विराट कोहली और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की, जब गिल आउट हुए तब भारत की जीत लगभग तय हो चुकी थी. गिल ने 5 चौकों की मदद से 37 रन बनाए. विराट ने 51 गेंदों में 1 छक्का और 13 चौकों की मदद से 74 रन बनाए. नमन धीर ने 23वें ओवर में विजयी चौका लगाया और भारत ने 5 विकेट से इस मैच को जीत लिया.

न्यूजीलैंड 185 पर ऑल आउट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी के बीच 22 रनों की साझेदारी हुई थी. अर्शदीप सिंह ने पहला विकेट लिया, उन्होंने विल यंग (9) को चलता किया. इसके बाद अर्शदीप ने हेनरी निकोल्स (9) के रूप में बड़ा विकेट लिया. 40 पर 2 विकेट गिरने के बाद टिम सीफर्ट और डेरिल मिशेल के बीच 33 रनों की साझेदारी हुई, जिसे गुरनूर बरार ने तोड़ा.

गुरनूर बरार ने 15वें ओवर में टिम सीफर्ट (38) और 17वें ओवर में टॉम लैथम (3) को आउट किया. न्यूजीलैंड के पांचवें विकेट में गेंदबाज से ज्यादा रोहित शर्मा का योगदान रहा. उन्होंने शानदार फील्डिंग करते हुए डेरिल मिशेल को रन आउट किया. न्यूजीलैंड ने अपने 5 विकेट 97 के स्कोर पर गंवा दिए थे.

मिचेल सैंटनर (4) को अंशुल कंबोज ने बोल्ड किया. इसके बाद कंबोज की ही गेंद पर विराट कोहली का शानदार कैच देखने को मिला, जो नेथन स्मिथ (1) का था. कोहली ने सेकंड स्लिप में शानदार डाइव लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ा था. अंतिम विकेट के लिए ब्लेयर टिकनर और जैकब डफी के बीच 39 रनों की साझेदारी हुई, जिससे न्यूजीलैंड 185 तक पहुंच पाया. टिकनर ने 23 गेंदों में 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 34 रन बनाए.

कैसी रही भारत की गेंदबाजी

अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए, उन्होंने ही पहले 2 महत्वूर्ण विकेट चटकाए थे. हालांकि वह सबसे महंगे भी साबित हुए, क्योंकि टिकनर ने उनके एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे. उन्होंने अपने 10 ओवर में 70 रन दिए. गुरनूर बरार ने 3 विकेट लिए, उन्होंने 9.2 ओवर में 44 रन दिए. अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लिए, उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 22 रन दिए. अक्षर ने 5 ओवर में 12 और आकिब नबी ने 6 ओवर में 33 रन दिए, दोनों को कोई विकेट नहीं मिला.

भारत की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 

टिम सीफर्ट, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर.