बेटी ने अमेरिका से दिल्ली पहुंच दिया सरप्राइज, वीडियो देख रोने लगेंगे आप

बेटी ने अमेरिका से दिल्ली पहुंच दिया सरप्राइज, वीडियो देख रोने लगेंगे आप


दीवाली का वक्त है, हर कोई त्यौहार अपनों के साथ मनाने के लिए विदेश तक से घर लौट रहा है. कुछ लोग बताकर आ रहे हैं तो कुछ बगैर बताए अपने घर वालों को सरप्राइज दे रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें घर की बेटी अमेरिका से सीधे दिल्ली पहुंचकर घर वालों को ऐसा सरप्राइज देती है कि हर कोई भावुक हो जाता है. जैसे ही पिता दरवाजा खोलते हैं और अपनी बेटी को देखते हैं उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता. वीडियो देखकर आप भी रोने लगेंगे.

अमेरिका से दीवाली मनाने अचानक घर पहुंची लड़की

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अमेरिका के seattle शहर से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरती है और फ्लाइट में बैठे हुए वह बताती है कि दीवाली के वक्त वो घर वालों को अचानक सरप्राइज देने भारत जा रही है. जैसे ही वो घर पहुंचती है तो दरवाजा उसके पिता खोलते हैं और बेटी को अचानक यूं दरवाजे पर देखकर वो भी चौंक जाते हैं. जिसके आने की कोई उम्मीद नहीं थी वही बेटी अचानक सात समंदर पार से अचानक घर आ पहुंची तो पिता को भी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ और वे हड़बड़ाते हुए कहते हैं….”ये सब क्या चल रहा है भाई”

भावुक हुई मां और पूरा परिवार

इसके बाद लड़की अपनी मां से मिलती है और मां भी अपनी बेटी को यूं अचानक देखकर अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाती और उसे गले से लगा लेती है. मां बेटी का यह मिलन यूजर्स को काफी भावुक कर रहा है. इसके बाद लड़की अपनी बहनों से मिलती है और उन्हें गले लगाकर ढेर सारा प्यार लुटाती है. पूरा परिवार एक साथ भावुक देखकर यूजर्स की आंखों में आंसू आ गए हैं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो

यूजर्स बोले, परिवार के साथ ही त्यौहार का मजा है

वीडियो को with.jigyasa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह करह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या प्यारा नजारा है, मजा आ गया. एक और यूजर ने लिखा…यह वीडियो देखकर तो मेरी आंखों में आंसू आ गए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…हर परिवार को त्यौहार तो साथ ही मनाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल