मेहमानों के उठते ही जूठे खाने पर टूटे मासूम, पाकिस्तान से आया खौफनाक वीडियो

मेहमानों के उठते ही जूठे खाने पर टूटे मासूम, पाकिस्तान से आया खौफनाक वीडियो


एक तरफ जहां दुनिया तरक्की के नए आयाम छू रही है, वहीं दूसरी तरफ हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान से कड़वी और खौफनाक लाचारी की ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाए. सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान की बदहाली और चरम सीमा पर पहुंची गरीबी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने पूरी दुनिया के नेटिजन्स को झकझोर कर रख दिया है. शादी के मंडप से आए इस वीडियो में मेहमानों के खाना खाकर उठते ही छोटे-छोटे भूखे बच्चे बची हुई प्लेटों और जूठन पर झपटते नजर आ रहे हैं.

जूठी प्लेटों से पेट भरने की लाचारी: थैले में बचा हुआ खाना समेटते दिखे मासूम

वायरल हो रहे दर्दनाक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मैरिज हॉल में शादी का जश्न खत्म हुआ ही था और मेहमान खाना खाकर अपनी टेबल से उठे ही थे. तभी आसपास के इलाके से कुछ बेहद गरीब और मासूम बच्चे वहां पहुंच जाते हैं. दावत की चमचमाती टेबलों पर मेहमानों द्वारा छोड़ा गया जूठा खाना, आधी बची रोटियां और प्लेटों में बचा सालन देखकर बच्चों के सब्र का बांध टूट जाता है. वे बिना अपनी स्वाभिमान या साफ-सफाई की परवाह किए, उन जूठी प्लेटों से ही खाना उठाकर खाने लगते हैं. इतना ही नहीं, मासूम बच्चे थैलों में भी जूठी रोटियां और बचा हुआ खाना समेटते दिख रहे हैं ताकि घर जाकर परिवार का पेट पाल सकें.

पेट की आग के सामने शर्म भी लाचार: पाकिस्तान में गरीबी का भयानक रूप

मासूमियत की उम्र में जहां बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए थीं, वहां उनके हाथों में जूठन से भरे थैले दिखाई दे रहे हैं. दाने-दाने को तरसते इन मासूमों की आंखों में बसी बेबसी यह बयां करने के लिए काफी है कि वहां खाने का संकट और आर्थिक बदहाली किस कदर भयावह रूप ले चुकी है. भूख मिटाने का यह लाचार संघर्ष देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं.

यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल

‘मासूमों को खाना दो, बड़बोलेपन से पेट नहीं भरता!’, बोले यूजर्स

यह रुला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर दुनिया भर से भावुक और तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने बेहद दुखी होकर लिखा, “भूख से बड़ा कोई मजहब और मजबूरी नहीं होती. मासूम बच्चों को इस तरह दूसरों की जूठन खाते देखना दिल तोड़ देता है.” दूसरे यूजर ने पाकिस्तान सरकार को घेरते हुए लिखा, “पाकिस्तान की हुकूमत को बड़े-बड़े दावे छोड़कर अपने देश की जनता और इन भूखे बच्चों के बारे में सोचना चाहिए.” वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “यह वीडियो केवल पाकिस्तान नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत के मुंह पर एक करारा तमाचा है. बर्बादी से पहले अपनी अवाम को बचाओ.”

यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो