ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब


ईरान के सर्वोच्च नेता मुज्बता खमेनेई बड़ा आदेश दिया है. उन्होंने देश की सेना को किसी भी स्थिति में तैयार रहने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार रहें.  उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका या इजरायल फिर से कोई हमला करते हैं तो भविष्य के किसी भी संघर्ष का समय और शर्तें तेहरान तय करेगा.

रॉयटर्स के अनुसार खमेनेई ने सशस्त्र बलों को निर्देश दिया कि वे अपनी टारगेट लिस्ट को अपडेट करें, ताकि अमेरिका और इजरायल की सभी टारगेट को निशाना बनाया जा सके. साथ ही उन्होंने गोला-बारूद और हथियारों के उत्पादन को बढ़ाने, सैन्य खुफिया जानकारी को मजबूत करने और डिफेंस सिस्टम को तैयार करने का भी आदेश दिया. खमेनेई ने किसी भी खतरे का तुरंत और जोरदार जवाब देने का आह्वान किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान अपनी जवाबी कार्रवाई के भौगोलिक दायरे को सीमित नहीं रखेगा.

गोला-बारूद और हथियारों को बढ़ाने पर जोर

खमेनेई  ने आगे कहा कि भविष्य में होने वाले किसी भी टकराव को कब और किन शर्तों पर खत्म करना है, इसका फैसला तेहरान करेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर फिर से कोई सैन्य हमला होता है तो एक नया संघर्ष शुरू हो जाएगा. खमेनेई ने ईरान की सैन्य उत्पादन क्षमता को मजबूत करने पर भी जोर दिया. उन्होंने सशस्त्र बलों को निर्देश दिया कि वेरेकी, सहायता और युद्ध  के लिए गोला-बारूद और हथियारों का निर्माण बढ़ाएं.  

ये नए निर्देश ऐसे समय में आए हैं जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर और चल रहे सैन्य टकराव के कारण ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. ईरान ने बार-बार चेतावनी दी है कि अमेरिका या इजरायल की ओर से कोई भी नया हमला होने पर वह जवाबी कार्रवाई करेगा. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मिडटर्म इलेक्शन के बाद ईरान पर हमला करने का ऐलान किया है.