Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट

Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट


Viral Video: बिजली से जुड़े हादसे बहुत खतरनाक होते हैं. घर हो या ऑफिस, बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते समय छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना की वजह बन सकती है. यही कारण है कि स्कूलों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में इलेक्ट्रिकल सेफ्टी को लेकर ट्रेनिंग दी जाती है. इस दौरान लोगों को बताया जाता है कि करंट लगने पर क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना जरूरी है.

इस बीच सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में इस ट्रेनिंग का ऐसा अंदाज देखने को मिला, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो में कुछ लोग एक इलेक्ट्रिकल ट्रेनिंग सेटअप के पास खड़े दिखाई देते हैं. वहां मौजूद एक युवक बिजली के पैनल को छूता है, जबकि उसके पीछे खड़े अन्य लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं. इसके बाद युवक के झटके से पीछे खड़े लोग भी ऐसे प्रतिक्रिया देते हैं, मानो करंट एक से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच रहा हो. यही सीन इंटरनेट पर लोगों के लिए हंसी की वजह बन गया है.

एक के बाद एक गिरते गए लोग

वीडियो में सबसे पहले सफेद शर्ट पहने एक युवक इलेक्ट्रिकल पैनल के पास खड़ा दिखाई देता है. वह अपना हाथ पैनल की ओर बढ़ाता है, उसके पीछे कुछ अन्य लोग लाइन में खड़े हैं और एक-दूसरे को पकड़े हुए हैं. जैसे ही पहला युवक प्रतिक्रिया देता है, उसके पीछे खड़े लोग भी एक के बाद एक झटका लगने जैसी हरकत करते हैं. इस पूरे नजारे को देखकर ऐसा लगता है, जैसे किसी एक व्यक्ति को लगा झटका पूरी लाइन में फैल गया हो. आखिर में ट्रेनिंग देने वाले प्रोफेसर आकर बटन बंद करते है और लोग जमीन पर लेटे हुए दिखाई देते हैं. प्रोफेसर सामने खड़े बाकी लोगों को समझाते हुए नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें: फ्लाइट की खिड़की पर टेप देख उठे सवाल, स्पाइसजेट स्टाफ का जवाब वायरल

एक व्यक्ति से दूसरे को लगता है करंट

बिजली का करंट किसी व्यक्ति के शरीर से दूसरे तक पहुंच सकता है, लेकिन यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है. यदि कोई व्यक्ति बिजली के स्रोत के संपर्क में है और दूसरा व्यक्ति उसे सीधे छू लेता है, तो दूसरे व्यक्ति को भी करंट लगने का खतरा होता है. खासकर तब, जब बिजली का प्रवाह बंद न किया गया हो और संपर्क का रास्ता बना हुआ हो. वीडियो में प्रोफेसर छात्रों को यही समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका तरीका बड़ा ही मजेदार था.

सोशल मीडिया पर हंस रहे यूजर्स

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स को यह वीडियो डोमिनोज की तरह लगा, जिसमें एक चीज गिरने पर बाकी चीजें भी गिरती चली जाती हैं. वहीं कुछ ने इसे ट्रेनिंग के नाम पर कॉमेडी बता दिया. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि यह सीन तो बॉलीवूड फिल्म हंगामा जैसा दिखाई दे रहा है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि अगर ऐसे पढ़ाई होती है, तो में रोज जाऊंगा. कुछ यूजर्स ने इसे पढ़ाने का गलत तरीका भी बताया. एक यूजर ने कहा कि मस्ती-मजाक तक तो ठीक है, लेकिन असली नॉलेज देना भी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: छोटे से पप्पी को बचाने आए मंकेश भाई, छलांग लगा-लगाकर किया रेस्क्यू; देखें वीडियो