तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे….

तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे….


तालीबान, एक ऐसा नाम जिसे सुनकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं. लेकिन कैसा हो कि कोई भारतीय शख्स इन्हीं तालिबानियों के बीच पहुंचकर उनसे दोस्ती बढ़ाने लगे? ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय शख्स तालिबान के खेमे में जा पहुंचा और वहां खड़े तालिबानी लोगों से हाथ मिलाकर न केवल उनसे दोस्ती बढ़ाई बल्कि उनका व्लॉग भी शूट कर लिया. वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ लोगों में खलबली मच गई और यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन देने लगे.

तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय व्लॉगर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स nomadashish27 है अफगानिस्तान जाता है और देश घूमते हुए वो किसी तरह से तालिबान के खेमे में पहुंच जाता है. उसके हाथ में कैमरा और माइक देख तालिबानी लोग भी हैरान रह जाते हैं और उसके पास आकर जमावड़ा लगा लेते हैं. पहले तो व्लॉगर को भी थोड़ा अजीब लगता है क्योंकि उन लोगों के हाथ में बड़े बड़े हथियार, एके-47 और मशीन गन होती है. लेकिन उनका व्यवहार देखकर व्लॉगर भी निश्चिंत हो जाता है और दोस्ती का हाथ बढ़ा देता है.

इसमें कितनी गोलियां आती है, मशीन गन देख हैरान हुआ व्लॉगर

तालिबानी शख्स के हाथ में मशीनगन देखकर भारतीय व्लॉगर उससे पूछता है कि ये कैसे चलती है. लेकिन तालिबानी शख्स ये समझ नहीं पाता, इसके बाद वो पूछता है कि इसमें कितनी गोलियां आती है तो तालिबानी शख्स कहता है कि इसमें 100 से 200 गोलियां आ जाती है. इसके बाद वहां से तालिबान के टैंकर और ट्रक निकलते हैं जिन्हें देखकर भारतीय व्लॉगर हैरान रह जाता है और सभी को शुक्रिया कहकर वहां से विदा ले लेता है.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा 

यूजर्स बोले, भाई निकल ले यहां से

वीडियो को nomadashish27 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई मशीन गन कितने की आती है ये भी पूछ लेता. एक और यूजर ने लिखा…भाई निकल ले, दिमाग खराब हो गया तो ठोक देंगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…तालिबान के लोग भारतीय लोगों के साथ अच्छे से पेश आते हैं.

यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल