
प्रतीक चहल अब प्रधानमंत्री से जुड़े देश के अलग-अलग आर्थिक, वित्तीय और नीतिगत मामलों के अध्ययन व विश्लेषण में अपना योगदान देंगे. आपको बता दें कि प्रतीक चहल ने बहुत कम उम्र में ही देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम करने का एक्सपीरियंस भी हासिल कर लिया है.

प्रतीक ने 23 साल की उम्र में दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काम किया था. इसके बाद उन्होंने महानिदेशक सीबीआई और फिर केंद्र सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग के साथ काम किया. वहीं अपने पिछले एक्सपीरियंस के बाद अब उनका चयन प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के लिए हुआ है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रतीक की शुरुआती स्कूली शिक्षा हिसार के दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई. वहीं 12वीं की परीक्षा शानदार अंकों से पास करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद भारत सरकार की एक स्वतंत्र विशेषज्ञ संस्था है, जो सीधे प्रधानमंत्री को देश की अर्थव्यवस्था, माइक्रो इकोनॉमिक्स और नीतिगत मुद्दों पर सलाह देती है.

आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन संविधान के किसी अनुच्छेद या संसद के किसी कानून के तहत नहीं हुआ है, बल्कि यह एक कार्यकारी आदेश के तहत गठित होने वाली स्वतंत्र और अस्थाई निकाय है. यह संस्था समय-समय पर देश की आर्थिक स्थिति की समीक्षा और वार्षिक आर्थिक दृष्टिकोण जैसी रिपोर्ट तैयार करती है.

इसमें एक अध्यक्ष, 3 पूर्णकालिक सदस्य और 11 अंशकालिक सदस्य शामिल है. फिलहाल इसके अध्यक्ष प्रोफेसर एस. महेंद्र देव है. वहीं पूर्णकालिक अध्यक्षों में संजय कुमार मिश्रा, संजीव सान्याल और डॉ. शामिका रवि शामिल है. इसके अलावा अंशकालिक सदस्यों में राकेश मोहन, सज्जिद जेड चिनॉय, नीलकंठ मिश्रा, नीलेश शाह, टी.टी. राम मोहन, सौम्य कांति घोष, के.वी.राजू, चेतन घाटे, पामी दुआ. पुलक घोष और गौरव वल्लभ के नाम शामिल है.
Published at : 28 Oct 2026 10:31 PM (IST)
Tags :
Education News Success Story





