बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स

बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स


बचपन में आपने कर्क रेखा और मकर रेखा के बारे में तो पढ़ा होगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि जहां से यह गुजरती है वह जगह कहां पर है? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक यूट्यूबर भारत की उस जगह पहुंचा जहां से कर्क रेखा गुजर रही है. यूट्यूबर ने बताया कि कैसे उसने बचपन में जो पढ़ा उसे आंखों से देखकर कैसा लग रहा है. वीडियो अब वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स भी यही कह रहे हैं कि इसके बारे में तो कभी सोचा ही नहीं था.

कर्क रेखा देखने पहुंचा यूट्यूबर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक यूट्यूबर भारत के एक राज्य से गुजर रही कर्क रेखा वाले एरिया में पहुंचता है और बताता है कि जिसे बचपन में पढ़ा था आज मैं वहीं खड़ा हूं. वीडियो में कर्क रेखा का बोर्ड दिख रहा है जहां लोग खड़े हैं और फल सब्जियों के ठेले लगे हुए हैं. इस दौरान यूट्यूबर वहां खड़े होकर वीडियो शूट करता दिखाई दे रहा है. यूजर्स के लिए कर्क रेखा का बोर्ड देखना वाकई किसी अचंभे से कम नहीं था. जब वीडियो इंटरनेट पर डाला गया तो देखते ही देखते यह वायरल हो गया.

भारत में कहां से गुजरती है कर्क रेखा

आपको बता दें कि कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है जिसमें पश्चिम से पूर्व (West to East) की ओर इन राज्यों का क्रम इस प्रकार है.
• गुजरात (जसदान)
• राजस्थान (कालिंजर/बांसवाड़ा क्षेत्र)
• मध्य प्रदेश (शाजापुर, उज्जैन)
• छत्तीसगढ़ (सोनहाट)
• झारखंड (लोहरदगा, रांची)
• पश्चिम बंगाल (कृष्णानगर)
• त्रिपुरा (उदयपुर)
• मिजोरम (चंफाई)

दरअसल, कर्क रेखा (Tropic of Cancer) कोई जमीन पर खींची गई वास्तविक रेखा नहीं है, बल्कि यह भूगोल , विज्ञान और पर्यावरण को समझने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई एक बेहद महत्वपूर्ण काल्पनिक अक्षांश रेखा है. हमारे जीवन और पृथ्वी के संचालन में इसके प्रमुख काम और महत्व हैं. दरअसल, पृथ्वी अपनी धुरी पर 23.5° झुकी हुई है, इस झुकाव की वजह से, कर्क रेखा पृथ्वी की वह सबसे उत्तरी सीमा है जहां सूर्य की किरणें दोपहर में सीधे 90 डिग्री चमक सकती हैं. इसके उत्तर में सूर्य की किरणें कभी भी सीधी नहीं पड़तीं.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा 

यूजर्स बोले, शुक्रिया हमें यह नजारा दिखाने के लिए

वीडियो को lifeofvindhya नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इस जगह तो मेरी जमीन है, मैंने यह कई बार देखी है. एक और यूजर ने लिखा…बचपन में जो पढ़ा उसे आज देखा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आपका बहुत धन्यवाद कि आपने हमें यह नजारा दिखाया.

यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल