घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान

घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान


सोचिए आप किचन में खाना बनाकर डिलीवरी बॉय से पार्सल लेने दरवाजे पर खड़ी हैं और पीछे से किचन में भयानक आग की शुरूआत हो जाए और आपको पता भी न चले तो. शायद काफी बड़ी अनहोनी हो जाएगी और जान माल का नुकसान भी हो सकता है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला किचन में बर्तन चढ़ाकर डिलीवरी बॉय से पार्सल लेने में व्यस्त थी कि तभी किचन में चढ़ा बर्तन धूं-धूं कर जलने लगा. लेकिन डिलीवरी बॉय की सतकर्ता से बड़ा हादसा होने से बच गया और अब यूजर्स डिलीवरी बॉय की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

किचन में लगी आग से बेखबर थी महिला

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला किचन में अपना बर्तन गैस पर चढ़ाकर कामों में व्यस्त है. इतने में उसके दरवाजे की घंटी बजती है और दरवाजे पर डिलीवरी बॉय दस्तक देता है. महिला डिलीवरी बॉय से समान ले ही रही होती है कि किचन में रखे बर्तन में अचानक आग लग जाती है और वो बड़ी लपटों के साथ जलने लगता है, जिसकी खबर न तो महिला को लगती है और न ही डिलीवरी पार्टनर को. पूरी घटना घर के हॉल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है.

डिलीवरी बॉय ने जलने से बचाया घर

जैसे ही आग बढ़ती है वैसे ही महिला को इसकी भनक लगती है और वो आग देखकर अपने होश खो बैठती है. वो जल्दबाजी में आग पर पानी डालती है और अपनी तरफ से आग बुझाने की पूरी कोशिश करती है लेकिन आग है कि बुझने का नाम ही नहीं लेती. इतने में डिलीवरी बॉय मदद के लिए आता है और एक कपड़ा उठाकर धीरे से आग पर रख देता है और आग बुझ जाती है. अब डिलीवरी बॉय की हिम्मत को देखकर महिला भी हैरान रह जाती है. इतना ही न हीं, डिलीवरी बॉय अब इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल

अब हर ओर हो रही तारीफ

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…हर डिलीवरी बॉय खराब नहीं होता. एक और यूजर ने लिखा…ऐसी सिचुएशन में दिमाग से काम लेना होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…डिलीवरी बॉय को दिल से सलाम है भाई.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा