
सबसे पहले तय करें कि आप Word, Excel या PowerPoint में से किस ऐप का आइकन बदलना चाहते हैं. इसके बाद इंटरनेट से अपनी पसंद का आइकन डाउनलोड कर सकते हैं. ध्यान रखें कि Windows में इस तरीके से आइकन इस्तेमाल करने के लिए फाइल .ico फॉर्मेट में होनी चाहिए. अगर आपके पास PNG जैसी दूसरी फॉर्मेट की इमेज है, तो उसे आइकन फाइल में बदलना होगा.

इसके बाद जिस Office ऐप का लुक बदलना है, उसके डेस्कटॉप शॉर्टकट पर राइट-क्लिक करें. इसके बाद Properties ऑप्शन पर जाएं. यहां आपको ऐप के शॉर्टकट से जुड़ी सेटिंग्स दिखाई देंगी.

Properties विंडो में Shortcut टैब खोलें. यहां Change Icon का ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करने के बाद आप अपने ऐप के लिए दूसरा आइकन चुन सकते हैं.

अब Browse ऑप्शन पर क्लिक करके अपने कंप्यूटर में सेव की गई .ico फाइल चुनें. इसके बाद OK और Apply पर क्लिक करके बदलाव सेव कर दें. इससे संबंधित शॉर्टकट पर नया आइकन दिखाई देने लगेगा.

File Explorer की मदद से भी आप कंप्यूटर में फाइलों के आइकन का साइज और उन्हें देखने का तरीका बदल सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले File Explorer खोलें और उस फोल्डर में जाएं, जिसमें मौजूद फाइलों का लुक बदलना चाहते हैं.

अब फोल्डर की खाली जगह पर राइट-क्लिक करके View ऑप्शन चुनें. यहां Extra large icons, Large icons, Medium icons और Small icons जैसे ऑप्शन मिलेंगे, जिनकी मदद से आइकन का साइज छोटा या बड़ा किया जा सकता है. वहीं अगर आप फाइलों को आइकन की जगह किसी दूसरे फॉर्मेट में देखना चाहते हैं, तो List, Details, Tiles और Content ऑप्शन चुन सकते हैं.
Published at : 24 Oct 2026 06:57 PM (IST)
Tags :
TECH NEWS HINDI Microsoft Office Icons





