सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन सैकड़ों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं. इन दिनों इंटरनेट पर उज्बेकिस्तान की रहने वाली गायिका रोबियाखोन गुलोमजोनोवा का एक ऐसा ही दिलजीत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जब रोबियाखोन कहती हैं कि उन्हें भारतीय गाने बेहद पसंद हैं और इसके बाद जब वह शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का मशहूर गाना ‘होले होले हो जाएगा प्यार’ गाना शुरू करती हैं, तो सुनने वाले बस मंत्रमुग्ध होकर रह जाते हैं. पहली बार में यह यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाता है कि कोई विदेशी गायिका इतने साफ उच्चारण और मिठास के साथ हिंदी गाना गा सकती है.
सुरों की मलिका: विदेशी सरजमीं पर गूंजी भारतीय संगीत की मिठास
वायरल वीडियो में रोबियाखोन की सुरीली और मखमली आवाज का जादू देखते ही बनता है. जैसे ही वह गाने के सुर पकड़ती हैं, ऐसा लगता है मानो उनके गले में साक्षात मां सरस्वती आकर विराजमान हो गई हों. उनकी आवाज की मिठास और भाव इतने गहरे हैं कि कोई भी भारतीय संगीत प्रेमी इसे सुनकर झूम उठे. यदि कोई व्यक्ति अपनी आंखें बंद करके इस गाने को सुने, तो उसे यही महसूस होगा कि कोई मंझी हुई भारतीय गायिका पूरी लगन के साथ गा रही है. गाने के हर एक शब्द का उच्चारण इतना सटीक है कि लगता ही नहीं कि हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है.
हर सुर में झलक रही कड़ी मेहनत और संगीत के प्रति समर्पण
रोबियाखोन की इस अद्भुत प्रस्तुति को देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके पीछे उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत और रियाज छुपा हुआ है. किसी गैर-हिंदी भाषी कलाकार के लिए भारतीय शास्त्रीय अंदाज वाले सुगम संगीत को इतने सटीक सुर और ताल में ढालना बेहद मुश्किल काम है. लेकिन रोबियाखोन ने जिस सहजता और भावपूर्ण तरीके से ‘होले होले’ गाना गाया है, वो लोगों को अपनी ओर खींच रहा है.
यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
यूजर्स बोले- ‘यह आवाज नहीं, सीधे दिल को छूने वाला जादू है’
वीडियो सामने आते ही यूट्यूब, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर छा गया है. भारतीय यूजर्स रोबियाखोन की आवाज और हिंदी गानों के प्रति उनके प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग उनकी सुरीली तान और बेहतरीन उच्चारण की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि संगीत वाकई में दो देशों और संस्कृतियों को जोड़ने का सबसे खूबसूरत जरिया है. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि इस उज्बेकी गायिका की सुरीली तान सुनकर दिन बन गया और उनका यह वीडियो बार-बार देखने का मन कर रहा है.
यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल





