53 घंटे तक म्यूजिक और Hi-Res Audio, Oppo Enco X4 भारत में लॉन्च

53 घंटे तक म्यूजिक और Hi-Res Audio, Oppo Enco X4 भारत में लॉन्च


गाने सुनते समय आसपास का शोर परेशान करता है या बार-बार ईयरबड्स चार्ज करने की जरूरत पड़ती है, तो नए वायरलेस ईयरबड्स खरीदते समय साउंड क्वालिटी और बैटरी बैकअप पर ध्यान देना जरूरी है. इसी सेगमेंट में Oppo ने भारत में अपने नए Enco X4 TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं. इनमें Hi-Res Audio Wireless सपोर्ट, एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) और 53 घंटे तक के कुल प्लेबैक टाइम का दावा किया गया है. कंपनी ने इनमें 11mm डायनेमिक ड्राइवर्स और 6mm ट्वीटर दिए हैं. साथ ही कॉल के दौरान आवाज को साफ रखने के लिए AI आधारित नॉइज रिडक्शन फीचर भी मिलता है. तो आइए जानते हैं कि इन ईयरबड्स की कीमत, फीचर्स और बिक्री की तारीख क्या है. 

Oppo Enco X4 TWS के खास फीचर्स क्या हैं?

Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स में 11mm डायनेमिक वूफर और 6mm ट्वीटर मिलते हैं. ये Hi-Res Audio Wireless और स्पेशियल ऑडियो सपोर्ट करते हैं. इनमें AAC, SBC, LHDC और LC3 जैसे ऑडियो कोडेक्स का सपोर्ट भी है. शोर कम करने के लिए ANC के डीप, मीडियम और लाइट मोड दिए गए हैं. इसके अलावा ट्रांसपेरेंसी और अडैप्टिव मोड भी मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि ANC रोजमर्रा के शोर को 99.8 प्रतिशत तक कम कर सकता है.

53 घंटे तक की बैटरी और चार्जिंग

हर ईयरबड में 65mAh और चार्जिंग केस में 576mAh की बैटरी है. AAC कोडेक और ANC बंद रखने पर ईयरबड्स 13 घंटे तक और केस के साथ कुल 53 घंटे तक चलने का दावा है. LHDC इस्तेमाल करने पर यह समय 10 घंटे और 42 घंटे तक है. केस USB Type-C और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है. केबल से ईयरबड्स को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 55 मिनट और केस को 65 मिनट लगते हैं.  इन्हें IP55 रेटिंग मिली है.

यह भी पढ़ें – भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च

कॉलिंग और कनेक्टिविटी फीचर्स

Oppo Enco X4 में कॉल के लिए चार माइक्रोफोन दिए गए हैं, जिनमें तीन सिलिकॉन माइक्रोफोन और एक VPU माइक्रोफोन शामिल है. AI आधारित कॉल नॉइज रिडक्शन भी मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.1 दिया गया है, जिसकी रेंज 10 मीटर तक है. इन्हें एक साथ दो डिवाइस से जोड़ा जा सकता है और ये Android साथ ही iOS दोनों के साथ काम करते हैं.

Oppo Enco X4 की कीमत और बिक्री तारीख क्या है?

Oppo Enco X4 की भारत में कीमत 19,999 रुपये रखी गई है. इन्हें Aurora Violet और Glacier White कलर में पेश किया गया है. फिलहाल कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर इनकी प्री-बुकिंग 18,999 रुपये में की जा सकती है. इनकी बिक्री 29 अक्टूबर से शुरू होगी. पहले सेल ऑफर के तहत ग्राहक इन्हें 1,667 रुपये प्रति महीने की EMI पर भी खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें – फोल्डेबल iPhone का क्रेज, पहली सेल से पहले Apple Store के बाहर जुटे लोग