ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना

ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना


गलत जगह गाड़ी खड़ी करने पर मिला चालान किसी को भी बुरा लग सकता है, लेकिन उसका गुस्सा सामने खड़े अधिकारी पर निकालना ब्रिटेन के एक व्यक्ति को बहुत महंगा पड़ गया. कॉर्नवॉल के 58 साल के स्टीफन लैंग ने पार्किंग का चालान महिला ट्रैफिक अधिकारी की तरफ फेंक दिया था. मामला अदालत तक जा पहुंचा और अब उन्हें जुर्माने और खर्च को मिलाकर करीब 2.87 लाख रुपये चुकाने होंगे. पूरी हरकत कैमरों में कैद हुई थी, इसलिए उनके पास बचने की कोई गुंजाइश नहीं रही.

कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

यह घटना कॉर्नवॉल के कैम्बोर्न इलाके की है, जहां रहने वाले स्टीफन ने अपनी कार गलत तरीके से खड़ी कर दी थी, जिस पर ट्रैफिक अधिकारी ने चालान लगा दिया. स्टीफन ने कार की विंडस्क्रीन से चालान उतारा और महिला अधिकारी की तरफ फेंककर वहां से चले गए. कुछ देर बाद जब वह लौटे, तब तक अधिकारी जमीन पर पड़ा चालान उठाकर उसे फिर से गाड़ी पर लगाने की कोशिश कर रही थीं. इस पर स्टीफन ने चालान दोबारा निकाला, उसे मरोड़कर अधिकारी पर फिर फेंक दिया. दोनों बार की हरकत अधिकारी के बॉडी कैमरे और पार्किंग में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई. 

यह भी पढ़ें : Collab हो गया…भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक

सुनवाई और जुर्माने का पूरा हिसाब

काउंसिल ने कूड़ा फैलाने के मामले में स्टीफन को पहले 250 पाउंड जुर्माने का नोटिस दिया था. उन्होंने यह रकम जमा नहीं की, तो मामला कोर्ट पहुंच गया. 14 अक्टूबर 2026 को ट्रूरो मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई हुई, पर स्टीफन हाजिर नहीं हुए, इसलिए अदालत ने उनकी गैरमौजूदगी में ही उन्हें दोषी ठहरा दिया. कुल रकम करीब 2.87 लाख रुपये बनी, जिसका हिसाब यह है 250 पाउंड लगभग 31,733 रुपये का जुर्माना, 1,920.90 पाउंड  करीब 2.43 लाख रुपये कानूनी खर्च और 100 पाउंड लगभग 12,693 रुपये पीड़ित से जुड़ा अतिरिक्त शुल्क यानी सिर्फ 250 पाउंड का जुर्माना टालना उन्हें कई गुना भारी पड़ गया.

काउंसिल का सख्त संदेश

कॉर्नवॉल काउंसिल में सामुदायिक सुरक्षा और जन स्वास्थ्य की कैबिनेट सदस्य  ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सार्वजनिक जगह पर कचरा फैलाना और ड्यूटी कर रहे अधिकारी के साथ आक्रामक तरीके से पेश आना किसी भी हाल में मंजूर नहीं है. काउंसिल ने साफ संदेश दिया कि अपना काम कर रहे कर्मचारियों से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

यह भी पढ़ें :’आ बैल मुझे मार!’ चौक पर बैठे चाचा ने बैल को मारा लट्ठ, हो गया कांड