ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद

ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद


सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय रेलवे से जुड़ा एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर आए दिन ट्रेन यात्रा से जुड़े नए-नए किस्से सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार जो नजारा देखने को मिला, उसने हर किसी को सन्न कर दिया है. चलती ट्रेन के वॉशरूम से चोरी-छिपे बाहर निकलते एक महिला और पुरुष का वीडियो कैमरे में कैद हो गया है. वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि दोनों काफी देर से एक ही शौचालय के अंदर मौजूद थे और जैसे ही मौका मिला, एक-एक करके चुपचाप बाहर निकलने लगे. नेटिजन्स अब इस वीडियो को देखकर भारतीय रेलवे के कोच को ‘OYO रूम’ बताने लगे हैं और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है.

टॉयलेट का दरवाजा खुला और निकली महिला

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन के शौचालय का दरवाजा धीरे से खुलता है. इसके बाद एक महिला घूंघट से अपना चेहरा छिपाते हुए बाहर निकलती है. महिला के चेहरे पर पकड़े जाने का डर और हिचकिचाहट साफ नजर आ रही है. वह बिना किसी की तरफ देखे तेजी से अपनी सीट की तरफ बढ़ने की कोशिश करती है.

पीछे से मुस्कुराता हुआ बाहर आया शख्स

महिला के बाहर निकलते ही शौचालय का दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं होता. कुछ ही सेकंड के भीतर उसी टॉयलेट से एक शख्स भी बाहर आता दिखाई देता है. काली प्रिंटेड शर्ट पहने यह व्यक्ति बाहर निकलते समय पैंट संभालते हुए और आसपास का माहौल भांपते हुए नजर आता है. दोनों की इस संदिग्ध हरकत को ट्रेन में मौजूद किसी यात्री ने अपने फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

सोशल मीडिया पर भड़के लोग, उड़ा मजाक

वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर कमेंट्स का सैलाब आ गया है. यूजर्स इस क्लिप पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और भारतीय रेलवे में सुरक्षा व्यवस्था व यात्रियों की हरकतों पर सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि “लोगों ने सार्वजनिक शौचालयों को भी नहीं छोड़ा,” तो वहीं कई लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि “ट्रेन के वॉशरूम को ही ओयो रूम बना डाला.” फिलहाल यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल