इंटरनेट की स्पीड पर भी पड़ता है केबल का असर? CAT 6 और CAT 6A का अंतर समझें

CAT 6 केबल 10 Gbps तक की Ethernet स्पीड सपोर्ट कर सकती है, लेकिन यह स्पीड अधिकतम 165 फीट तक ही मिलती है. इसके बाद स्पीड घटकर 5 Gbps या उससे कम हो सकती है. वहीं CAT 6A केबल 328 फीट यानी 100 मीटर तक 10 Gbps की स्पीड बनाए रख सकती है. इसलिए लंबी दूरी पर नेटवर्क कनेक्शन के लिए CAT 6A बेहतर ऑप्शन बन सकती है.

इन दोनों के बीच दूसरा बड़ा अंतर ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी का है. CAT 6 केबल 250 MHz बैंडविड्थ पर काम करती है, जबकि CAT 6A की क्षमता 500 MHz है. ज्यादा ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी के कारण CAT 6A लंबी दूरी पर भी तेज नेटवर्क कनेक्शन को सपोर्ट कर सकती है. CAT 6A में मौजूद A का मतलब Augmented है, जो इसकी बेहतर क्षमताओं को दर्शाता है.

CAT 6A केबल की बनावट CAT 6 के मुकाबले ज्यादा मजबूत होती है. इसमें मोटे कंडक्टर और बाहरी जैकेट का यूज किया जाता है. इससे यह ज्यादा मजबूत बनती है, लेकिन इसे मोड़ना और सीमित जगहों से निकालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इसके मुकाबले CAT 6 केबल को लगाना और उसके कनेक्शन तैयार करना आसान होता है.

Power over Ethernet (PoE) तकनीक से नेटवर्क केबल के जरिए डिवाइस तक बिजली पहुंचाई जा सकती है. CAT 6A मोटे तारों के कारण ज्यादा इलेक्ट्रिकल लोड संभाल सकती है और गर्मी को बेहतर तरीके से बाहर निकाल सकती है. इसलिए ज्यादा बिजली यूज करने वाले PTZ सिक्योरिटी कैमरों जैसे डिवाइस के लिए यह यूजफुल ऑप्शन हो सकती है.

जहां एक साथ कई Ethernet केबल बिछाई जाती हैं, वहां एक केबल का सिग्नल दूसरी केबल के नेटवर्क परफोमेंस को प्रभावित कर सकता है. इसे Alien Crosstalk कहा जाता है. CAT 6A को इस तरह के साइन को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसलिए ज्यादा केबल वाले नेटवर्क सेटअप में यह बेहतर परफॉर्मेंस दे सकती है.

अगर घर में कम दूरी तक केबल बिछानी है और सामान्य नेटवर्क जरूरतें पूरी करनी हैं, तो CAT 6 एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. यह 10 Gbps तक की स्पीड भी सपोर्ट करती है. वहीं लंबी दूरी, ज्यादा बिजली यूज करने वाले PoE डिवाइस या फ्यूचर में नेटवर्क अपग्रेड करने की योजना है, तो CAT 6A पर विचार किया जा सकता है, हालांकि CAT 6A की कीमत ज्यादा होती है और इसकी मोटी बनावट के कारण इंस्टॉलेशन भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है. ऐसे में केबल चुनते समय अपनी जरूरत, नेटवर्क सेटअप और फ्यूचर की योजना को ध्यान में रखना जरूरी है.

Published at : 21 Oct 2026 10:50 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी