‘आ बैल मुझे मार!’ चौक पर बैठे चाचा ने बैल को मारा लट्ठ, हो गया कांड

‘आ बैल मुझे मार!’ चौक पर बैठे चाचा ने बैल को मारा लट्ठ, हो गया कांड


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद हैरान कर देने वाला और सीख देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अक्सर कहावत सुनी जाती है ‘आ बैल मुझे मार’, लेकिन इस वीडियो में यह कहावत पूरी तरह से सच साबित होती नजर आ रही है. एक भरे-पूरे बाजार में शांत भाव से गुजर रहे बैल को बिना वजह छेड़ना एक बुजुर्ग शख्स को भारी पड़ गया. चाचा की जरा सी गलती और बेफिजूल की पंगेबाजी ने उन्हें सीधे अस्पताल की राह दिखा दी. इस पूरी घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग चाचा की इस बेवकूफी पर अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं.

शांत खड़े बैल पर चाचा ने दे मारा लट्ठ

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त बाजार के चौक पर चहल-पहल बनी हुई है. इसी दौरान एक विशालकाय बैल सड़क से बेहद शांत अंदाज में चुपचाप गुजर रहा होता है. तभी चौक के किनारे आराम से बैठे एक बुजुर्ग चाचा के दिमाग में न जाने क्या सूझती है और वह अपने हाथ में लिया हुआ भारी-भरकम लट्ठ चलते हुए बैल पर पूरी ताकत से दे मारते हैं. बैल अपनी धुन में जा रहा था, लेकिन अचानक हुए इस हमले से उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

बैल ने लिया तुरंत बदला, हवा में उछालकर पटका

चाचा की इस हरकत से बैल तुरंत आक्रामक हो जाता है और बिना एक पल गंवाए पीछे मुड़ता है. गुस्साया बैल सीधे चाचा पर हमला बोल देता है. इससे पहले कि चाचा वहां से भाग पाते या संभल पाते, बैल अपने पैने सींगों से उठाकर उन्हें हवा में उछाल देता है और जमीन पर जोर से पटक देता है. अचानक हुए इस खौफनाक हमले से बाजार में अफरा-तफरी मच जाती है और पास खड़े लोग बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

इंटरनेट पर फूटा हंसी का ठहाका, लोगों ने दी सीख

घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया, यह देखते ही देखते वायरल हो गया। नेटिजन्स इस वीडियो को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने चुटकी लेते हुए लिखा कि “चाचा को फालतू की उंगली करने का नतीजा तुरंत मिल गया,” तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि “इसे कहते हैं आ बैल मुझे मार का लाइव प्रैक्टिकल.” फिलहाल इस वीडियो से हर किसी को यह सीख मिल रही है कि बेजुबान जानवरों को बिना वजह परेशान करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल