सोशल मीडिया पर इन दिनों डांस रील्स और ट्रेंडिंग गानों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. आए दिन कोई न कोई वीडियो इंटरनेट का पारा बढ़ा देता है. इसी कड़ी में अब तीन लड़कियों का एक बेहद शानदार और दिलकश डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों हसीनाएं मशहूर बॉलीवुड सॉन्ग ‘अफगान जलेबी’ पर जबरदस्त थिरकती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में जिस तरह से हसीन लड़कियों ने अदाएं दिखाई हैं वो वाकई काबिले तारीफ है. वीडियो देखने के बाद आप भी अपनी जगह से खड़े हो थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे.
सड़क पर बिखेरा हुस्न का जलवा
वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों लड़कियां किसी पब्लिक प्लेस में बिना किसी झिझक के मस्तमौला अंदाज में डांस कर रही हैं. वेस्टर्न आउटफिट्स में तीनों की केमिस्ट्री, ग्रेस और बॉडी लैंग्वेज इतनी परफेक्ट है कि देखने वाले अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. बैकग्राउंड में अफगान जलेबी गाना बज रहा है और हसीन लड़कियां अपने लटके झटकों के साथ बेहतरीन डांस मूव्स करती दिख रही हैं.
कातिलाना अदाएं और परफेक्ट एक्सप्रेशंस
‘अफगान जलेबी’ गाने की बीट्स पर तीनों लड़कियों के स्टेप्स इतने सटीक और मैचिंग हैं कि लगता है जैसे उन्होंने घंटों प्रैक्टिस की हो. डांस के साथ-साथ उनके चेहरे के एक्सप्रेशंस इतने कमाल के हैं कि इंटरनेट पर हर कोई उनका कायल हो गया है. तीनों का आत्मविश्वास और चेहरे की मुस्कान इस वीडियो को और भी ज्यादा मजेदार बना देती है.
यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद
यूजर्स बोले- “क्या हुस्न, क्या अदाएं!”
इस डांस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांध रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इतना नेचुरल और ग्रेसफुल डांस बहुत कम देखने को मिलता है.” वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “इनकी अदाओं ने तो सच में जलेबी की तरह दिल को उलझा दिया है.” लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और यह इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो को rupali_karrrr नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल





