पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स

पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पिता और उसकी तीन छोटी बेटियों का बेहद ही क्यूट और मजेदार वीडियो तेजी से इंटरनेट पर गदर मचा रहा है. अक्सर कहा जाता है कि बेटियों के सामने बड़े से बड़े सख्त मिजाज पुरुष भी पूरी तरह पिघल जाते हैं, और ऐसा ही कुछ इस वायरल वीडियो में भी साफ देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे इस वीडियो को देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं और इसे एक पुरुष के जीवन का सबसे सुकून भरा, फनी और अनमोल पल बता रहे हैं.

फोन पर बिजी रहे पापा, बेटियों ने खोला ब्यूटी पार्लर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सोफे के पास नीचे फर्श पर बैठकर फोन पर किसी से बेहद जरूरी बात करने में व्यस्त है. पिता को फोन पर बिजी देख उसकी तीन छोटी बेटियां मौका संभालती हैं और पापा के सिर को ही अपना ब्यूटी पार्लर बना देती हैं. पापा फोन पर बात करते रहते हैं और लड़कियां बड़े ही चाव से उनके बालों में रंग-बिरंगे क्लिप्स, हेयर बैंड और एक बड़ा सा पिंक कलर का बो लगा देती हैं.

चुपचाप टॉर्चर सहते रहे पापा

वीडियो में सबसे मजेदार बात यह है कि शख्स फोन पर बात करते-करते अपनी बेटियों की इस हरकत को बखूबी समझ रहा है. वह बीच-बीच में थोड़ा परेशान होकर अपना सिर हिलाता है और हाथ के इशारे से लड़कियों को रुकने के लिए कहता है, लेकिन मासूम बेटियां कहां मानने वाली थीं. वे लगातार एक के बाद एक कई रंगीन हेयर पिन्स पापा के सिर पर सजाती जाती हैं. पिता की यह लाचारी और बेटियों की ये मासूम जिद वीडियो को बेहद फनी और दिल छू लेने वाला बनाती है. घर के लिविंग रूम में सोफे पर बैठकर बनाई गई यह घरेलू क्लिप सोशल मीडिया पर हर किसी का दिन बना रही है.

यह भी पढ़ें: सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो अपलोड होते ही यूजर्स इस पर लगातार एक से बढ़कर एक दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर लिखता है कि यह सबसे भाग्यशाली इंसान है, जिसके पास ऐसी प्यारी बेटियां हैं. वहीं एक अन्य यूजर इस खूबसूरत दृश्य की तारीफ करते हुए लिखता है कि यह बेहद प्यारा नजारा है. इसके अलावा एक और यूजर ने हैरानी और हंसी जताते हुए कमेंट किया कि अरे बाप रे, ये तो सच में मजेदार है. वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद इन बेटियों की इस प्यारी हरकत पर खुशी जताते हुए दिल वाला इमोजी शेयर कर रहे है. फिलहाल यह दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा