ट्रेन में सफर तो आपने कई बार किया होगा. कभी ट्रेन लेट होती है तो कभी वक्त से पहले ही स्टेशन पर पहुंच जाती है. लेकिन आम यात्री ऐसे मौकों पर कुछ नहीं करता, ट्रेन जल्दी पहुंचती है तो खुश हो जाता है और लेट होती है तो सिस्टम को कोसकर प्लेटफॉर्म पर उतरकर चलता बनता है. लेकिन एक आंटी ने ऐसा बिल्कुल नहीं किया, जैसे ही ट्रेन लेट होने पर उनका गुस्सा फूटा वैसे ही आंटी सीधे लोको पायलट के पास पहुंच गई और लोको पायलट को खरी खरी सुनाने लगी.
ट्रेन लेट हुई तो लोको पायलट पर बरसीं आंटी
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक आंटी ट्रेन के 24 घंटे लेट होने के बाद अपने सब्र के बांध को रोक नहीं पाई और गुस्सा होते हुए डिब्बे से उतरकर सीधे इंजन तक पहुंच गई. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे आंटी इंजन पर जाकर गेट खटखटाती है और लोको पायलट को बाहर आने को कहती है. लोको पायलट दरवाजा खोलता ही है कि आंटी लोको पायलट पर बरस पड़ती है. लोको पायलट भी आंटी का गुस्सा देखकर एक बार के लिए घबरा जाता है और आंटी को समझाने लगता है.
24 घंटे से ऊपर हो गया था समय
समझाने पर भी आंटी नहीं मानती तो लोको पायलट खुद को इसके लिए जिम्मेदार न मानते हुए आंटी को वायरलेस वॉकी टॉकी ही पकड़ा देता है और कहता है कि आप ही आगे बात कर लीजिए. इसके बाद आंटी काफी देर तक वायरलेस पर हेल्लो हेल्लो बोलती है लेकिन उन्हें कुछ सुनाई देता नहीं है. बताया जा रहा है कि ट्रेन पहले तो 24 घंटे लेट हुई और जब प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो उसे घंटो वहीं खड़े रखा गया जिसके बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग लोकोपायलट पर हावी हो गए.
यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद
यूजर्स बोले, लोको पायलट को सुनाने से क्या होगा
वीडियो को abin_.tomyy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आंटी ने तो हद कर दी, लोको पायलट को कौन सुनाता है. एक और यूजर ने लिखा…पढ़ी लिखी आंटी, लोको पायलट के हाथ में नहीं होता कुछ भी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लोको पायलट भी परेशान हो रहा है आंटी, मत करो यह सब.
यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल





