नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया की तस्वीरें आमतौर पर बड़े मैदानों, पंडालों और आयोजन स्थलों से सामने आती हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस परंपरा की एक अलग और बेहद अनोखी बात बताता है. दरअसल वायरल वीडियो में एक महिला सड़क के बीच अकेले गरबा करती नजर आ रही है. आसपास कोई बड़ा आयोजन या गरबा ग्रुप दिखाई नहीं देता, फिर भी महिला पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गरबा करती दिखाई देती है.
यह वीडियो देखने में किसी गली का लगता है, जहां महिला अकेले बिना किसी पर ध्यान दिए केवल अपना गरबा करती रहती है. वीडियो ऊंचाई रिकार्ड किया गया है. नीचे संकरी गली दिखाई देती है, जहां आसपास दोपहिया वाहन खड़े हैं और घरों के बीच से सड़क गुजर रही है. इसी सड़क के बीच एक छोटी-सी सजाई गई देवी प्रतिमा स्थापित नजर आती है. वहां पूजा की थाली और अन्य सामग्री भी दिखाई देती है.
मां की आराधना करती दिखी महिला
वीडियो की सबसे खास बात इसका माहौल है. महिला किसी मंच, तेज रोशनी या बड़े संगीत कार्यक्रम में बिलकुल साधारण और पारंपरिक गरबा करते हुए दिखाई देती है. आने-जाने वाले लोग महिला को देखते तो है, लेकिन कोई भी उसके साथ गरबा नहीं करता. यह वीडियो दिखाता है कि गरबा केवल मनोरंजन या सामूहिक नृत्य तक सीमित नहीं है. गुजरात और देश के कई हिस्सों में इसे नवरात्रि के दौरान देवी आराधना से भी जोड़ा जाता है और वीडियो में यही बात नजर आती है.
This breaks my heart… I wish someone had joined her. 🥺🥺
— Sanatana Darshan 🪷 (@SanatanaDarshn) October 15, 2026
यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आमतौर पर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें अच्छे कपड़े, गरबा स्टेप्स, गाने और लोग दिखाई देते हैं. हालांकि इस बार वायरल हुए वीडियो में ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं देता है. महिला की आराधना ही इस वीडियो को खास बनाती है. उसे आस-पास वालों की कोई परवाह नहीं है, वह केवल मां दूर्गा से गरबा करते हुए बात कर रही है. वह अपनी भक्ती में मग्न है.
कमेंट्स कर रहे लोग
इस वायरल वीडियो पर अब तक दो हजार से ज्यादा व्यूज आ चूके हैं. वहीं वाडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की भी बारिश हो रही है. एक यूजर ने लिखा यही है असली गरबा, सादगी और श्रद्धा से भरा हुआ. इसमें कोई दिखावा नहीं है. एक अन्य यूजर ने भी इसी तरह कमेंट कर कहा कि दादी आप अकेली नहीं हैं, आप के साथ मां गरबा कर रही है. महिला के गरबे ने लोगों का दिल जीत लिया है.
यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद





