सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से चर्चा में है, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर की नजरों का भ्रम लोगों के लिए हैरानी और मनोरंजन का कारण बन गया है. वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह घटना दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुई, जहां सड़क के किनारे बनी एक बेहद वास्तविक दिखने वाली वॉल पेंटिंग को ड्राइवर ने खुला रास्ता समझ लिया और ट्रक उसी दिशा में बढ़ा दिया.
वायरल पोस्ट में एक ऐसे हिस्से को दिखाया गया है, जहां दीवार पर सड़क, हरियाली और आसपास के नजारे को इस तरह बनाया गया है कि पहली नजर में वह वास्तविक रास्ते जैसा दिखाई पड़ता है. बस यही वजह थी कि ट्रक ड्राइवर ने इसे थोड़ा ज्यादा ही सिरीयसली ले लिया और यह हादसा हो गया.
पेंटिंग लगी एकदम असली
सड़क किनारे बनाई जाने वाली 3D या रियलिस्टिक पेंटिंग का उद्देश्य अक्सर किसी स्थान को आकर्षक बनाना, दीवारों को सजाना और लोगों का ध्यान खींचना होता है. लेकिन इस मामले में पेंटिंग की वास्तविकता इतनी ज्यादा नजर आ रही थी कि कुछ पल के लिए सड़क और दीवार के बीच का फर्क ही समझ पाना मुश्किल हो गया. वीडियो में पेंटिंग में सड़क का हिस्सा, पेड़ और दूर तक जाता हुआ नजारा दिखाई देता है. वास्तविक सड़क से उसका यह नजारा इतना करीब नजर आता है कि ट्रक ड्राइवर भी कुछ पल के लिए उसे समझ नहीं पाया.
When the wall painting is too realistic. A truck driver just crashed into a mural on the Delhi–Dehradun Expressway thinking it was an open lane. 💀
— Saffron Aura (@Saffron_Aura) October 17, 2026
यह भी पढ़ें: नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
दिवार पर चढ़ा दिखा ट्रक
वीडियो देखने पर सुबह का समझ आता है, जहां कम रोशनी है और लोग ट्रक के पास जाकर उसे देखने की कोशिश कर रहे हैं. ट्रक को देखकर पता चलता है कि सच में ड्राइवर को पेंटिंग इतनी असली लगी कि उसने दिवार पर ही अपना ट्रक चढ़ा दिया. वीडयो देख यह पता चलता है कि हो सकता है कम रोशनी और सुबह कि वजह से ड्राइवर को इसे समझने में परेशानी हुई हो और उसे यह वास्तविक रास्ता ही नजर आया हो.
सोशल मीडिया पर प्रतिकरियाएं दे रहे लोग
पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी है. कुछ यूजर्स ने पेंटिंग बनाने वाले कलाकार की तारीफ की और कहा कि अगर ड्राइवर उसे असली रास्ता समझ बैठा तो यह पेंटिंग सच में काफी असली जैसी दिखाई देती होगी. वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे सड़क सुरक्षा से जोड़कर भी देखा. उनका कहना है कि एक्सप्रेसवे जैसे तेज रफ्तार वाले मार्गों पर सड़क के आसपास बनाए गए विजुअल डिजाइन सिंपल रंग और ऐसे होने चाहिए कि जिसे देख लोगों के कंफ्यूजन न हो.
यह भी पढ़ें: बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी





