मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में नदियों को साफ करने की मुहिम में जुटे 20 साल के पर्यावरण कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह चौधरी (जिन्हें लोग प्यार से ‘बिट्टू तबाही’ कहते हैं) के साथ एक बहुत ही दुखद और अजीब घटना घटी है. अजनार नदी को दोबारा साफ करने के बाद, जब उन्होंने लोगों को कचरा फेंकने से रोकने के लिए नदी के किनारे डस्टबिन वाले ड्रम रखवाए, तो चोरों ने उसमें से एक डस्टबिन ही गायब कर दिया. इस हरकत से बिट्टू काफी हताश और निराश हो गए हैं.
महीनों की मेहनत पर पानी फेर रहे लोग
बिट्टू तबाही पिछले कई महीनों से राजगढ़ की अजनार नदी को कचरामुक्त बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए नदी का हाल दिखाया. बिट्टू की महीनों की सफाई के बावजूद नदी किनारे फिर से प्लास्टिक की थैलियाँ और कचरा जमा होना शुरू हो गया था.
लोगों की सुविधा के लिए रखे थे डस्टबिन, चोर उठा ले गए
नदी को दोबारा गंदा होने से बचाने के लिए बिट्टू ने एक पेड़ के पास दो बड़े डस्टबिन रखवाए थे ताकि लोग कचरा नदी में फेंकने के बजाय डस्टबिन में डालें. लेकिन जब वह दोबारा वहां पहुंचे, तो देखा कि एक डस्टबिन गायब था. वीडियो में अपना दर्द साझा करते हुए बिट्टू ने कहा…”मैंने यह डस्टबिन अपने निजी इस्तेमाल के लिए नहीं रखे थे, बल्कि इसलिए रखे थे ताकि लोग सही जगह कचरा डालें और नदी दोबारा प्रदूषित न हो.”
यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
यूजर्स का फूटा गुस्सा
कैप्शन में उन्होंने लिखा…”जनता की सुविधा के लिए रखे ड्रम भी चोरी हो गए.” सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा, बोले- “ऐसे लोग अच्छाई के लायक नहीं” बिट्टू तबाही का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. लोग इस हरकत पर अफसोस जता रहे हैं और बिट्टू का समर्थन कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा… “कुछ लोग इतने असभ्य होते हैं कि वे अपने ही फायदे के लिए बनाई गई अच्छी चीजों के लायक भी नहीं हैं.”
दूसरे यूजर ने कमेंट किया…”ऐसे कचरा फेंकने और चोरी करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए.” वहीं एक और यूजर ने सलाह दी… “बिट्टू भाई को पुलिस की मदद लेनी चाहिए और वहां सुरक्षा का इंतजाम करना चाहिए, वरना उनकी मेहनत ऐसे ही बार-बार बेकार जाती रहेगी.”
यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद





