- ₹2,89,990 कीमत, 120Hz OLED स्क्रीन और 96Wh बैटरी.
HP ने भारत में अपना नया ZBook Ultra G3a लैपटॉप पेश किया है. कंपनी ने इसे खास तौर पर AI, इंजीनियरिंग, डिजाइन और कंटेंट तैयार करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 192GB तक की यूनिफाइड मेमोरी और डिवाइस पर ही बड़े AI मॉडल चलाने की क्षमता है. इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED स्क्रीन और 96Wh की बैटरी भी मिलती है. तो आइए जानते हैं कि इसकी कीमत और खास फीचर्स क्या है.
HP ZBook Ultra G3a की कीमत कितनी है?
HP के इस नए लैपटॉप की भारत में कीमत 2,89,990 रुपये है. इसे देश में HP के ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीदा जा सकता है. यह लैपटॉप ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसमें Windows 11 Pro ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है.
HP ZBook Ultra G3a के खास फीचर्स क्या है?
HP ZBook Ultra G3a में AMD Ryzen AI Max+ Pro सीरीज का प्रोसेसर मिलता है. इसका टॉप वेरिएंट AMD Ryzen AI Max+ Pro 495 चिप के साथ आता है, जिसमें 16-कोर CPU दिया गया है. इसकी क्लॉक स्पीड 5.2GHz तक जाती है. इसमें AMD ग्राफिक्स चिप भी मिलती है. लैपटॉप में 192GB तक की यूनिफाइड मेमोरी दी गई है, जिसमें 160GB तक की डेडिकेटेड VRAM शामिल है. कंपनी ने इसमें नया थर्मल डिजाइन भी दिया है, जिससे यह 81.8 प्रतिशत तक ज्यादा TDP सपोर्ट कर सकता है.
यह भी पढ़ें – RedMagic 12 Pro+ आज होगा लॉन्च, मिलेगी 185Hz की बिना कटआउट स्क्रीन
लैपटॉप पर ही चला सकेंगे बड़े AI मॉडल
इस डिवाइस में 55 TOPS क्षमता वाला NPU दिया गया है. HP का दावा है कि यह लैपटॉप 300 अरब पैरामीटर तक वाले बड़े लैंग्वेज मॉडल (LLM) को लोकल स्तर पर चला सकता है. AI से जुड़े कुछ बड़े कामों के लिए सीधे लैपटॉप की प्रोसेसिंग क्षमता का इस्तेमाल किया जा सकता है.
120Hz OLED डिस्प्ले और बैटरी
HP ZBook Ultra G3a में 16 इंच की OLED स्क्रीन है, जो 2.8K रेजोल्यूशन और 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इसमें बैकलिट और हॉट-स्वैपेबल कीबोर्ड के साथ अलग Copilot की और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है.कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और 5G सपोर्ट दिया गया है. लैपटॉप में 96Wh की बैटरी है. USB Type-C पोर्ट के जरिए 180W तक की वायर्ड फास्ट चार्जिंग भी मिलती है.
यह भी पढ़ें – किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?





