Apple Home Collection क्या है? स्मार्ट लॉक से थर्मोस्टेट तक होंगे कनेक्ट

Apple Home Collection क्या है? स्मार्ट लॉक से थर्मोस्टेट तक होंगे कनेक्ट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • डेटा एन्क्रिप्टेड रहेगा, बिक्री दिसंबर 2026 से शुरू होगी.

Apple अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम को आगे बढ़ाते हुए ऐसी एक्सेसरीज लेकर आया है, जिन्हें iPhone के जरिए एक ही जगह से मैनेज किया जा सकेगा. कंपनी ने 13 अक्टूबर 2026 को अपने Welcome Home इवेंट में Apple Home Collection पेश किया है. इस नई रेंज में स्मार्ट लॉक, वीडियो डोरबेल, इनडोर और आउटडोर कैमरे के साथ स्मार्ट थर्मोस्टेट शामिल हैं.

इन प्रोडक्ट्स को LG Electronics और Schneider Electric के साथ मिलकर तैयार किया गया है. कंपनी का फोकस घर के अलग-अलग डिवाइस को आपस में जोड़ने के साथ उनकी सुरक्षा और इस्तेमाल को आसान बनाने पर है. तो आइए जानते हैं कि Apple Home Collection क्या है. साथ ही यह स्मार्ट लॉक, कैमरे और थर्मोस्टेट को कैसे कनेक्ट करेगा. 

क्या है Apple Home Collection?

Apple Home Collection स्मार्ट होम एक्सेसरीज की एक नई रेंज है. इसके जरिए यूजर्स घर के अंदर और बाहर की एक्टिवीटीज पर नजर रखने, दरवाजे का एक्सेस मैनेज करने और तापमान कंट्रोल करने जैसे काम कर सकेंगे. खास बात यह है कि इन डिवाइस को Apple Home ऐप से चलाया जा सकेगा. इन्हें सेटअप करने के लिए iPhone को डिवाइस के पास लाकर एक टैप से प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. इसके लिए अलग ऐप डाउनलोड करने या नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी. 

स्मार्ट लॉक और कैमरे कैसे करेंगे काम?

इस कलेक्शन में LG का Smart Deadbolt Lock और Video Doorbell शामिल हैं. स्मार्ट लॉक में Ultra Wideband तकनीक दी गई है, जो यूजर के दरवाजे के पास आने का पता लगा सकती है. कम्पैटिबल iPhone या Apple Watch में होम की होने पर दरवाजा अपने आप अनलॉक हो सकता है. इसके अलावा, PIN पैड या फोन और वॉच टैप करके भी लॉक खोला जा सकेगा. वहीं वीडियो डोरबेल की मदद से दरवाजे पर आए व्यक्ति को देखा और उससे बात की जा सकेगी. यूजर घर से दूर रहते हुए भी अपने Apple डिवाइस पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं. 

स्मार्ट लॉक, कैमरे और थर्मोस्टेट को कैसे कनेक्ट करेगा?

Apple Home Collection के स्मार्ट लॉक, कैमरे और थर्मोस्टेट को iPhone के जरिए Apple Home ऐप से कनेक्ट किया जा सकेगा. इसके लिए iPhone को डिवाइस के पास लाकर एक टैप से सेटअप शुरू करना होगा. कंपनी के मुताबिक इन एक्सेसरीज में Thread सपोर्ट दिया गया है, जिससे Wi-Fi कनेक्शन में परेशानी आने पर भी डिवाइस की कनेक्टिविटी बनाए रखने में मदद मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें – Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट

Apple Home Collection की बिक्री कब?

Apple के मुताबिक, इन डिवाइस से जुड़ा डेटा और कैमरा फुटेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेगा. कंपनी और उसके पार्टनर भी इस डेटा को पढ़ नहीं सकेंगे, कैमरों की वीडियो हिस्ट्री सपोर्टेड iCloud+ प्लान में 10 दिनों तक रखी जा सकती है. Apple Home Collection की बिक्री दिसंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि कुछ एक्सेसरीज 2027 की शुरुआत में उपलब्ध होंगी. कंपनी ने फिलहाल सभी प्रोडक्ट्स की उपलब्धता हर देश में होने की पुष्टि नहीं की है. 

यह भी पढ़ें – 7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च