देहरादून जाते वक्त ढाबे पर रुके अक्षय कुमार, फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, देखें वीडियो

देहरादून जाते वक्त ढाबे पर रुके अक्षय कुमार, फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, देखें वीडियो


बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. अब एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, अक्षय कुमार देहरादून जाते वक्त रास्ते में एक ढाबे पर रुके, जहां उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ जुट गई. इस दौरान एक्टर ने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.

ढाबे के बाहर नजर आए अक्षय कुमार

सामने आए वीडियो में अक्षय कुमार ढाबे के बाहर अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में खिलाड़ी कुमार ‘बाबा केदारनाथ ढाबा’ के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं. उन्हें देखते ही वहां मौजूद लोग उनके पास पहुंच गए और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने लगे. इस दौरान अक्षय ने फैंस से हाथ भी मिलाया. एक्टर इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आए.

पिछली बार ‘हैवान’ में दिखे थे अक्षय कुमार

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार पिछली बार सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘हैवान’ में नजर आए थे. फिल्म में अक्षय की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब एक्टर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्हें लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

ये हैं अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में

अक्षय कुमार जल्द ही निर्देशक अनीस बज्मी की एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे. इसके अलावा उनके पास ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘गोलमाल 5’ भी है. वहीं, एक्टर मराठी फिल्म ‘वेदात मराठे वीर दौडले सात’ का भी हिस्सा हैं. इन फिल्मों के जरिए अक्षय एक बार फिर अलग-अलग तरह के किरदारों में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आ सकते हैं.

‘समुक’ की 80% शूटिंग पूरी

इस बीच अक्षय कुमार की एक और अपकमिंग फिल्म ‘समुक’ को लेकर भी अपडेट सामने आया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के यूके शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है. ये एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म की करीब 80% शूटिंग पूरी हो चुकी है. यूके में शेड्यूल खत्म करने के बाद फिल्म की टीम आखिरी शेड्यूल की शूटिंग के लिए मुंबई लौट आई है.