कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा

कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा


दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की फ्लाइट में जब बीच हवा (Mid-air Emergency) में अचानक तकनीकी खराबी आई, तब कॉकपिट में मौत और जिंदगी के बीच की जंग चल रही थी. इस दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने न केवल अपना धैर्य बनाए रखा, बल्कि कठिन समय में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और सैकड़ों यात्रियों की जान बचा ली.

इस जांबाजी की कहानी जब इजराइल पहुंची, तो वहां के प्रसिद्ध गायक बेन रायविट्ज (Ben Raivitz) का दिल भी पिघल गया. गायक ने कैप्टन स्मित के सम्मान में खुद अपनी आवाज में ‘हनुमान चालीसा’ रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी, जो अब इंटरनेट पर धूम मचा रही है.

“आप हमारे हीरो हैं!”..इजराइली सिंगर ने बांधे तारीफों के पुल

सिंगर बेन रायविट्ज़ ने इंस्टाग्राम पर हनुमान चालीसा का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि कैप्टन स्मित एक सच्चे भारतीय हीरो हैं, जिन्होंने अपनी सूझबूझ और भक्ति के बल पर एक बहुत बड़ी त्रासदी को टाल दिया. गायक ने बताया कि वे इस कठिन स्थिति में कैप्टन के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और यह भक्ति गीत पूरी तरह से उन्हें समर्पित करते हैं. एक विदेशी कलाकार द्वारा इतनी शुद्धता और भक्तिभाव से हनुमान चालीसा गाते देख हर कोई भावुक हो गया है.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल

सोशल मीडिया पर रोंगटे खड़े करने वाला मोमेंट, गूंजा ‘जय श्री राम’

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर पब्लिश हुआ, भारत और इजराइल दोनों देशों के यूजर्स का प्यार उमड़ पड़ा. संगीत और भक्ति का यह मेल इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है. एक यूजर ने कमेंट किया… “आपकी आवाज में हनुमान चालीसा सुनकर रोंगटे खड़े हो गए, यह सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि दो देशों के बीच की एकजुटता का प्रतीक है.”

दूसरे यूजर ने लिखा…”मुसीबत के वक्त भगवान का नाम और हाथों में स्टेयरिंग, कैप्टन साहब ने साबित कर दिया कि भारतीय किसी भी परिस्थिति से लड़ सकते हैं.” वहीं एक और यूजर ने आभार जताते हुए कहा: “धन्यवाद भाई! एक भारतीय नागरिक की बहादुरी को इस खूबसूरत अंदाज में सम्मान देने के लिए दिल से शुक्रिया.” वीडियो को benraivitzmusic नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल