पहली ही डेट पर भारी-भरकम खर्च और फिर रिजेक्शन के बाद पैसों की वापसी की मांग ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है. अमेरिका से सामने आए एक मामले में एक शख्स ने पहली डेट पर महिला को प्रभावित करने के लिए करीब 1,050 डॉलर यानी लगभग 1 लाख रुपये खर्च कर दिए. लेकिन जब महिला ने डेट के बाद उसे रिजेक्ट कर दिया, तो शख्स ने अपने खर्च किए हुए पूरे पैसे वापस मांग लिए. सोशल मीडिया पर इस चैट के स्क्रीनशॉट वायरल होते ही लोग दो धड़ों में बंट गए हैं.
लग्जरी कार, मिचेलिन स्टार रेस्टोरेंट और अचानक आया झटका
वायरल हो रही जानकारी के अनुसार शख्स ने अपनी पहली डेट को बेहद खास बनाने की तैयारी की थी. उसने महिला को ले जाने के लिए एक लग्जरी कार बुक की और फिर उसे एक महंगे मिचेलिन स्टार रेस्टोरेंट में डिनर पर ले गया. पूरे शाम के दौरान उसने दरवाजे खोलने से लेकर तमाम पारंपरिक जेंटलमैन वाले अंदाज दिखाए. लेकिन डेट खत्म होने के बाद महिला ने मैसेज करके कहा कि उसे शाम बिताकर अच्छा लगा, लेकिन वह आगे चलकर साथ रहने के लिए खुद को उसके अनुकूल नहीं मानती है और केवल दोस्त बनकर रहना चाहती है. इस रिजेक्शन से आहत शख्स ने बिना किसी हिचकिचाहट के उससे 1 लाख रुपये लौटाने को कह दिया.
Chivalry is dead.
— Raq (@raqisright) October 10, 2026
यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
डेटिंग एटीकेट पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है कि क्या महंगी डेट का मतलब कोई गारंटी या शर्त होती है. कुछ लोगों ने शख्स का विरोध करते हुए कहा…पहली ही डेट पर इतना भारी खर्च करने की कोई जरूरत नहीं थी. जब कोई अपनी मर्जी से पैसे खर्च करता है, तो रिश्ता न बनने पर उसे कर्ज की तरह वापस नहीं मांगा जा सकता. कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए लिखा… पहली डेट के लिए मिचेलिन स्टार रेस्टोरेंट चुनना ही जोखिम भरा फैसला था, जो काम 20 डॉलर की कॉफी से हो सकता था उसके लिए इतना बड़ा बिल बनाना समझदारी नहीं है.
यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल





