
Apple का Welcome Home इवेंट 13 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में होगा. कंपनी ने इवेंट का नाम तो बताया हैलेकिन यह नहीं बताया कि वहां कौन-कौन से प्रोडक्ट दिखाए जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार फोकस स्मार्ट होम डिवाइस पर हो सकता है. यानी फोन या कंप्यूटर के बजाय घर में इस्तेमाल होने वाले गैजेट्स की देखने को मिल सकते हैं.

13 अक्टूबर को Apple का नया स्मार्ट होम हब पेश हो सकता है. इसे घर के अलग-अलग स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल करने के लिए बनाया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें स्क्रीन हो सकती है और यह HomePod स्पीकर की तरह आवाज से दिए गए कमांड भी समझ सकता है. यूजर इससे घर की Light, Music या दूसरे कनेक्टेड डिवाइस चला सकेंगे. बता दें इस प्रोडक्ट का नाम और फीचर्स अभी Apple ने कन्फर्म नहीं किए हैं.

इसी इवेंट में नए HomePod mini की झलक भी मिल सकती है. इसका प्रोसेसर पहले से तेज हो सकता है और इसमें नए रंगों का ऑप्शन दिया जा सकता है. बेहतर Wireless Connectivity की भी चर्चा है. HomePod mini से यूजर म्यूजिक सुनने और Siri से सवाल पूछने जैसे काम करते हैं. हालांकि नए मॉडल की कीमत, भारत में उपलब्धता और पुराने मॉडल से होने वाले बदलावों की जानकारी अभी पक्की नहीं है.

Apple TV का नया मॉडल भी 13 अक्टूबर की संभावित लिस्ट में शामिल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Apple TV 4K को अपडेट कर सकती है. इससे टीवी पर फिल्में और शो देखने के साथ Apple की दूसरी Services का इस्तेमाल करने वालों को नया ऑप्शन मिल सकता है. लेकिन इसके Processor, Design या नए Feature को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

अक्टूबर के आखिर में MacBook Pro का नया मॉडल भी आ सकता है. Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक Apple 27 अक्टूबर के आसपास टचस्क्रीन वाले MacBook Pro पेश कर सकता है. इसमें OLED स्क्रीन दी जा सकती है. अगर ऐसा होता है तो MacBook पर पहली बार सीधे स्क्रीन को छूकर काम करने का ऑप्शन मिलेगा.

नए MacBook Pro के साथ कंपनी M6 चिप वाले 14 इंच MacBook Pro और iMac भी पेश कर सकती है. इन कंप्यूटरों को अक्टूबर के आखिर में लाॅन्च किया जा सकता है. नई चिप से तेज परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है लेकिन Apple ने इसकी स्पीड या दूसरे बदलावों के बारे में कुछ नहीं बताया है. यह भी साफ नहीं है कि सभी Mac एक ही दिन पेश होंगे या उनकी घोषणा अलग-अलग समय पर होगी.

नए iPad mini को लेकर भी खबरें हैं. रिपोर्ट्स में इसके अपडेटेड मॉडल और OLED स्क्रीन का जिक्र किया गया है. इससे वीडियो देखने, पढ़ने और गेम खेलने का एक्सपीरिएंश बेहतर हो सकता है लेकिन स्क्रीन या दूसरे फीचर्स में क्या बदलाव होंगे यह नहीं बताया गया है.

13 अक्टूबर के Welcome Home इवेंट की घोषणा Apple कर चुका है जबकि स्मार्ट होम हब, HomePod mini और Apple TV उस दिन पेश होंगे या नहीं इसकी कंपनी ने जानकारी नहीं दी है. 27 अक्टूबर के आसपास MacBook Pro, iMac और iPad mini आने की बात कही जा रही हैस लेकिन इसके सही लॉन्च डेट, कीमत की जानकारी Apple के आधिकारिक ऐलान के बाद ही मिलेगी.
Published at : 10 Oct 2026 07:46 AM (IST)





