दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब

दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब


दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई के शेड्यूल को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच सवाल हैं. प्रदर्शन के मद्देनजर कुछ शैक्षणिक संस्थानों ने कक्षाओं और गतिविधियों के कार्यक्रम में बदलाव किए हैं. कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन क्लास का विकल्प चुना है, जबकि कुछ जगहों पर परीक्षाओं और अन्य गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है.

कुछ स्कूलों में ऑनलाइन होंगी कक्षाएं

CJP के प्रदर्शन के चलते सुरक्षा व्यवस्था और आवाजाही में संभावित परेशानी को देखते हुए कुछ स्कूलों ने 10 अक्टूबर को ऑनलाइन पढ़ाई कराने का फैसला लिया है. ऐसे में संबंधित कक्षाओं के विद्यार्थियों को घर से मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के जरिए पढ़ाई करनी होगी. कुछ स्कूलों में खेल अभ्यास, विशेष गतिविधियों और अभिभावक-शिक्षक बैठक जैसे कार्यक्रमों को भी आगे बढ़ाया गया है. , सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास का निर्देश नहीं है. 

यह भी पढ़ें : ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर

इन कॉलेजों में सामान्य दिनों की तरह चलेगी पढ़ाई

दिल्ली विश्वविद्यालय  प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 10 अक्टूबर को DU के कॉलेजों में छुट्टी नहीं रहेगी और कॉलेज सामान्य दिनों की तरह चलेंगे. वहीं कुछ कॉलेजों में इंटरनल असेसमेंट की परीक्षा की तारीख बदली गई है. लेकिन DU प्रशासन की ओर से इंटरनल परीक्षाएं स्थगित करने का कोई सामान्य आदेश जारी नहीं किया गया है. इसलिए विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा और कक्षा के शेड्यूल के लिए संबंधित कॉलेज की आधिकारिक सूचना जरूर देख लें.

छात्रों और अभिभावकों को क्या ध्यान रखना चाहिए ?

CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर 10 अक्टूबर को स्कूल या कॉलेज जाने से पहले विद्यार्थी अपने संस्थान की ओर से जारी नोटिस, ईमेल या आधिकारिक मैसेज जरूर जांच लें. ऑनलाइन क्लास का निर्देश मिलने पर कक्षा का समय और लिंक देखना जरूरी है. वहीं, ऑफलाइन कक्षाओं में बदलाव की सूचना न मिलने पर स्कूल या कॉलेज से पुष्टि जरूर करलें. परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को भी तारीख और समय की जानकारी आधिकारिक नोटिस से ही लेनी चाहिए. ध्यान रखें कि ऑनलाइन क्लास, छुट्टी या परीक्षा स्थगित होने का फैसला हर संस्थान का अलग हो सकता है.

यह भी पढ़ें : NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI