सोशल मीडिया की दुनिया में दर रोज कुछ ऐसे वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आते हैं, जो लोगों के होश उड़ा देते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही अनोखा ऐर बेहद दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हैं. इस वीडियो में एक पति अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर लाता है और जब वह गाड़ी को सड़क किनारे पार्क करने लगता है, ठीक उसी पल पीछे से एक स्कूटी सवार आशिक दुल्हन को स्कूटी के पीछे बैठाकर रफूचक्कर हो जाता है.
चंद सेकंड की लापरवाही और उजड़ गई दुनिया
सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे इस सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हुई है. वीडियो की शुरुआत में दिखाई देता है कि एक शख्स अपनी नवविवाहित पत्नी को बाइक पर बैठाकर सड़क के किनारे पहुंचता है. वहां बारादरी नाम का एक बोर्ड लगा नजर आ रहा है, जिसके ठीक पास वह अपनी बाइक रोकने की कोशिश करता है.
पति का पूरा ध्यान इस बात पर होता है कि वह गाड़ी को ठीक से बैलेंस करके साइड में पार्क कर सके।. वह अपनी धुन में मगन होकर जैसे ही बाइक को रोकता है, उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं होता कि ठीक उसके पीछे उसकी दुनिया उजड़ने वाली है.
स्कूटी सवार आशिक की धमाकेदार एंट्री
वीडियो में आगे जो नजारा दिखता है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है. जैसे ही पति अपनी बाइक को स्टैंड पर लगाने और संभालने के लिए आगे झुकता है, ठीक उसी वक्त पीछे से एक दूसरा शख्स स्कूटी पर सवार होकर वहां पहुंचता है. दुल्हन पहले से ही मानो इस पल का इंतजार कर रही थी. वह बिना एक सेकंड गंवाए, पति की बाइक से नीचे उतरती है. पति अभी संभाल ही रहा होता है कि दुल्हन दौड़कर पीछे खड़ी स्कूटी पर बैठ जाती है और स्कूटी सवार उसे लेकर पलक झपकते ही वहां से रफूचक्कर हो जाता है.
शिवपुरी एमपी की खबर है नए नेवले पति पत्नी ग्वालियर चिड़िया घर घूमने गए थे । पति बाइक को पार्किंग में पार्क करने गया । इतनी देर में पत्नी प्रेमी के साथ फरार । पति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई ।😏
— Rajak Shaikh (@imrajak_) October 8, 2026
यह भी पढ़ें: बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
यूजर्स ने लिए जमकर मजे
इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई.वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर लिखता है कि, इतनी तगड़ी टाइमिंग तो फिल्मों में भी नहीं देखी, पति बेचारा स्टैंड ही लगाता रह गया. वहीं दूसरा यूजर मजे लेते हुए लिखता है कि, दुकानदार सामान नहीं बदलता भाई, ये तो फिर भी दुल्हन है! लड़के के साथ तो मोये-मोये हो गया.
एक अन्य यूजर लिखता है कि, इस बेचारे की क्या गलती थी, अगली बार से कोई भी अपनी गाड़ी पार्क करने से पहले 10 बार पीछे मुड़कर देखेगा. कुल मिलाकर, सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है और लोग इस पर लगातार अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: डोगेश भाई ने कार का किया कबाड़ा, खींच-खींच कर तोड़ डाला बंपर; देखें वीडियो





