
Mobile Restoration Module को खास तौर पर Cybercrime Victims के लिए तैयार किया गया है. इसका मकसद पैसे वापस पाने की Request को एक ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए आसान बनाना है. इससे Refund के लिए अलग-अलग सरकारी ऑफिस और बैंक जाने की जरूरत कम हो सकती है.

MRM का इस्तेमाल हर Cyber Fraud Case में नहीं किया जा सकता. इसके लिए दो जरूरी शर्तें हैं. जिसमें पहला ठगी की शिकायत घटना के तुरंत बाद 1930 हेल्पलाइन या NCRP पोर्टल के जरिए दर्ज होनी चाहिए वहीं दूसरी शर्त यह है कि ठगी का पैसा आपके बैंक अकाउंट में Freeze होना जरूरी है.

अगर आपके बैंक अकाउंट में Freeze की गई कुल रकम 50,000 रुपये से कम है, तो Refund Request के साथ FIR या Court Order की कॉपी देने की जरूरत नहीं होगी. ऐसे मामलों में Police Complaint के आधार पर Refund की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है.

अगर Freeze हुई कुल रकम 50,000 रुपये से ज्यादा है, लेकिन वह अलग-अलग बैंक अकाउंट में है और किसी एक अकाउंट में रकम 50,000 रुपये से ज्यादा नहीं है, तो भी FIR और Court Order की कॉपी जरूरी नहीं होगी.

अगर किसी एक बैंक अकाउंट में Freeze की गई रकम 50,000 रुपये से ज्यादा है, तो Refund Request से पहले FIR दर्ज करानी होगी. इसके बाद संबंधित Police टीम जरूरी Indemnity Bond और Notice पोर्टल पर अपलोड करेगी फिर संबंधित बैंक Refund की रकम सीधे पीड़ित के बैंक अकाउंट में भेजेगा.

Refund Request के लिए Bank Account Number, PAN Card की डिजिटल कॉपी, 14 अंकों का Complaint ID और NCRP पर Registered Mobile Number तैयार रखना होगा. इसके बाद MRM पोर्टल पर Citizen Login करें, OTP से लॉगिन के बाद Raise Refund Request में Complaint ID डालें. इसके बाद PAN, Bank Account Number और IFSC की जानकारी भरें. जरूरत होने पर Court Order भी अपलोड किया जा सकता है. Declaration पर टिक करके Submit करने के बाद पोर्टल एक MR2026 से शुरू होने वाली Unique Request ID देगा, जिससे Refund Request का Status देखा जा सकेगा.
Published at : 08 Oct 2026 10:22 AM (IST)
Tags :
Cyber Fraud TECH NEWS HINDI





