तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो…सचिन पर बरसीं सीमा हैदर

तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो…सचिन पर बरसीं सीमा हैदर


सीमा हैदर उर्फ सीमा मीणा को कौन नहीं जानता. अपने प्यार की खातिर पाकिस्तान से भारत आने वाली सीमा आजकल अपने दूसरे पति सचिन मीणा के साथ एनसीआर में रहती हैं. इस दौरान कपल में हल्के फुल्के झगड़े भी देखने को मिलते हैं. अब फिर से सीमा हैदर और सचिन मीणा के बीच खट्टी मीठी तकरार देखने को मिली है जिसमें सचिन मीणा सीमा को पाकिस्तान जाने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

सचिन मीणा ने सीमा से पाकिस्तान जाने को कहा?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सीमा हैदर और सचिन मीणा के बीच हल्की फुल्की नोकझोक देखने को मिल रही है. जिसे लेकर सीमा कहती है कि आप तो मुझे वापस पाकिस्तान भेजना चाहते हो, इसके बाद सचिन कहता है कि तुझे पाकिस्तान जाना है क्या वापस? इसके जवाब में सीमा भी हंसने लगती है और सचिन से हल्की फुल्की बहस करने लगती है. इसके बाद सचिन सीमा से काम करने को कहता है और कहता है अगर उसने यह काम कर दिया तो वह सीमा को इनाम के तौर पर 100 रुपये देगा.

पाकिस्तान से भारत आई थी सीमा हैदर

आपको बता दें कि सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई हैं. एक ऑनलाइन गेम के जरिए सीमा और सचिन की जान पहचान हुई थी जिसके बाद सीमा और सचिन में प्यार हो गया था. सीमा के पहले पति से चार बच्चे हैं जिन्हें वह पाकिस्तान से साथ लेकर आई थी, बाकी दो बच्चे उन्हें भारत आने के बाद हुए हैं जिनका पिता सचिन मीणा है. अब दोनों दिल्ली एनसीआर में रहते हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी हैं.

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी… दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

यूजर्स बोले, लगता है सचिन अपनी सीमा से परेशान हो गए

वीडियो को Seema Meena नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…सीमा को सचिन से प्यार है. एक और यूजर ने लिखा…पाकिस्तान से भारत आ गई डर भी नहीं लगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…सचिन सीमा से परेशान हो गया है क्या? भाई मत बोल ऐसा.

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल