हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने एक भावुक पोस्ट करते हुए इसका एलान किया. उन्होंने लिखा, “यह फैसला लेना आसान नहीं था. इसमें बरसों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल शामिल हैं जो ज़िंदगी भर मेरे साथ रहेंगे.”
हरमनप्रीत कौर ने आगे लिखा, “मैंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट के लिए अपना सब कुछ दिया है. अपना खून-पसीना, अपना समय और कई बार, अपने खेल और निजी महत्वाकांक्षाओं का भी कुछ हिस्सा. ऐसे पल भी आए जब मुझे अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन, अपनी तरक्की और अपनी चाहतों को एक तरफ़ रखना पड़ा, क्योंकि मेरा मानना था कि टीम सबसे पहले आती है.”





