सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा हैरान करने वाला वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. मिस्र के गीजा प्रांत से सामने आए इस दिल दहला देने वाले मामले में एक चार साल का मासूम बच्चा दूसरी मंजिल की बालकनी से अचानक नीचे गिर गया.
तभी वहां मौजूद एक स्थानीय दुकानदार अहमद रजब ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कुछ ऐसा किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इंटरनेट पर इस खौफनाक हादसे और चमत्कारिक रेस्क्यू का वीडियो वायरल होते ही यह मामला तुरंत ट्रेंडिंग सेक्शन में टॉप पर आ गया है और हर कोई इस जांबाज शख्स की तारीफों के पुल बांध रहा है.
सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया तहलका
सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गली में एक शख्स अपनी दुकान के बाहर खड़ा होता है. इसी दौरान अचानक ऊपर की बालकनी से एक बच्चा नीचे की तरफ गिरने लगा. वहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उस जांबाज शख्स ने बिना एक सेकंड गंवाए आगे बढ़कर बच्चे को जमीन पर टकराने से ठीक पहले अपने हाथों में जकड़ लिया.
मौत के मुंह से खींच लाया मासूम को
इंटरनेट यूजर्स इस जांबाज दुकानदार की फुर्ती और टाइमिंग को देखकर दंग हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि अगर शख्स एक सेकंड की भी देर कर देता, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी. दूसरी मंजिल से गिरने के कारण बच्चे की जान को गंभीर खतरा था, लेकिन इस शख्स ने फुर्ती दिखाते हुए सीधे उस बच्चे को कैच कर लिया.
🇪🇬 An example of humanity in Egypt ❤️ In this viral video, a man immediately stepped forward to help a child in a difficult situation, showing incredible courage and presence of mind. 🙏❤️ A true hero is someone who steps up when others need help. 🫂🔥
— 𝐌𝐚𝐧𝐮 𝐆𝐮𝐫𝐣𝐚𝐫 (@ManuGurjar17699) October 4, 2026
यह भी पढ़ें: AI के दौर में क्यों परेशान हैं भारत के युवा? फाउंडर ने बताई काम की बात
जांबाज शख्स पर इंटरनेट यूजर्स ने लुटाया प्यार
सोशल मीडिया पर इस हैरतअंगेज वीडियो के वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है. इस बहादुर दुकानदार की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, यह कोई आम इंसान नहीं, बल्कि भगवान द्वारा भेजा गया एक फरिश्ता है, जिसने बच्चे को नया जीवन दिया है.
वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, सुपरहीरो सिर्फ फिल्मों में नहीं होते, इस शख्स ने साबित कर दिया कि असली जिंदगी के हीरो ऐसे ही होते हैं. कुछ यूजर्स ने इस हैरान कर देने वाले कैच को देखकर लिखा कि जाको राखे साइयां मार सके न कोय, वहीं बड़ी संख्या में लोग मिस्र की सरकार से इस युवक को राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित करने की लगातार मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Video: हरियाणवी गाने पर नाइजीरियाई लड़के के डांस ने मचाया गदर





