- ऑडियो, स्मार्टवॉच, चार्जर पर भी विशेष ऑफर उपलब्ध.
Flipkart की Big Billion Days Sale शुरू होने से पहले Nothing ने अपने स्मार्टफोन और दूसरे डिवाइस पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी सामने रख दी है. इस बार कंपनी की Nothing Phone (4a) Series के साथ-साथ CMF के audio products, smartwatch और charging accessories भी सेल का हिस्सा होंगे. खास बात यह है कि Nothing Phone (4b) को सेल के दौरान अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा. Flipkart Big Billion Days Sale की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी, जबकि एलिजेबल कस्टमर्स के लिए अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से शुरू होगा.
Nothing Phone (4a) Pro पर मिलेगा सीधा फायदा
Nothing Phone (4a) Pro के 8GB +128GB मॉडल की इफेक्टिव सेल प्राइस 49,999 रुपये होगी. इसका 8GB + 256GB वेरिएंट 52,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 54,999 रुपये में मिलेगा. इन तीनों वेरिएंट पर 4,500 रुपये का बैंक ऑफर और 500 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जाएगा.
Nothing Phone (4a) की कीमत भी हुई कम
Nothing Phone (4a) के 6GB +128GB वेरिएंट की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की गई है. इसके अलावा 4,000 रुपये के बैंक ऑफर और एप्लीकेबल एक्सचेंज बेनेफिट के बाद इसकी कीमत 32,999 रुपये होगी. वहीं 8GB + 128GB मॉडल 40,999 रुपये, 8GB + 256GB मॉडल 45,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 46,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा.
सबसे कम कीमत में मिलेगा यह फोन
Nothing Phone (4b) के 6GB +128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये तक आएगी. इसमें 4,000 रुपये की प्राइस कट के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनेफिट शामिल हैं. इसके 8GB + 128GB और 8GB + 256GB मॉडल 35,999 रुपये और 36,999 रुपये में मिलेंगे.
यह भी पढ़ें – फोन खरीदने की जल्दी न करें! जल्द आ रहे 5 नए स्मार्टफोन, देखें लिस्ट
Nothing के Earbuds और Headphone पर भी ऑफर
सेल में Nothing के audio products पर भी कीमत कम होगी. Nothing Headphone (1) 21,999 रुपये की जगह 16,999 रुपये में मिलेगा. Ear Open की कीमत 14,999 रुपये और Ear की 7,999 रुपये होगी. वहीं Ear (a) को 4,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. CMF Buds Pro 2 की कीमत 3,299 रुपये, Buds 2 Plus की 2,699 रुपये, Buds 2 की 2,499 रुपये, Buds 2a की 1,899 रुपये और Buds Neo की 1,699 रुपये होगी. CMF Headphone Pro भी 7,999 रुपये से घटकर 4,999 रुपये में आएगा.
CMF Watch और Chargers पर भी घटे दाम
CMF Watch 3 Pro की कीमत 5,999 रुपये और Watch Pro 2 की 3,799 रुपये होगी. Charging accessories में 65W charger 2,099 रुपये, 45W charger 1,999 रुपये और 33W charger 799 रुपये में मिलेगा. वहीं CMF 1m Cable की कीमत 399 रुपये रखी गई है.
यह भी पढ़ें – Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल





