स्मार्ट ग्लास के बीच Apple नहीं भूला Vision Pro, नए हेडसेट पर काम जारी!

स्मार्ट ग्लास के बीच Apple नहीं भूला Vision Pro, नए हेडसेट पर काम जारी!


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एप्पल विजन प्रो के हल्के, सस्ते मॉडल पर काम कर रहा हैय
  • अधिक आरामदायक अनुभव के लिए वजन, कीमत कम करने का लक्ष्य है.
  • नए मॉडल 2028-29 तक, उत्तम तकनीक के बाद लॉन्च होंगे.

स्मार्ट ग्लास और नए गैजेट्स के दौर में दुनिया भर की टेक कंपनियां लगातार कुछ नया करने में जुटी हैं और ऐसे में भला एप्पल पीछे कैसे रह सकता है. भले ही आजकल बाजार में स्मार्ट ग्लासेस और एआई पिंस की बहुत चर्चा चल रही हो. लेकिन एप्पल ने अपने पॉपुलर और महंगे मिक्स्ड-रियलिटी हेडसेट विजन प्रो को बिल्कुल भी नहीं भुलाया है. कंपनी के भीतर इस डिवाइस के नए और हल्के मॉडल पर चुपचाप काम चल रहा है. 

टेक लवर्स के बीच इस बात को लेकर काफी उत्सुकता है कि एप्पल अपने इस फ्यूचरिस्टिक गैजेट को किस नए रूप में मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है. हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या आने वाला मॉडल कितना महंगा होगा. इस मामले में कंपनी की तरफ से फिलहाल क्या अपडेट है चलिए इस बारे में जानते हैं.

हल्के और सस्ते विजन प्रो मॉडल की तैयारी

एप्पल के शुरुआती विजन प्रो के साथ सबसे बड़ी प्राॅब्लम उसका भारी वजन और बहुत ज्यादा कीमत थी. जो हर कोई आसानी से अफोर्ड नहीं कर सकता था. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल इस प्राॅब्लम से निपटने के लिए एक नए हार्डवेयर कॉन्सेप्ट पर काम कर रहा है. जिसे N224 कोडनेम दिया गया है. कंपनी के इंजीनियर्स का फोकस इसके वजन को कम करना और कीमत को थोड़ा पॉकेट-फ्रेंडली बनाना है. जिससे लोग इसे लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के पहन सकें. 

इस नए प्रोजेक्ट के तहत अंदरूनी पार्ट्स को बिल्कुल नए सिरे से व्यवस्थित किया जा रहा है जिससे यूजर को ज्यादा बेहतर, हल्का और आरामदायक एक्सपीरिएंस मिल सके. एप्पल यह अच्छी तरह समझता है कि अगर किसी डिवाइस को आम जनता तक पहुंचाना है. तो उसे भारी-भरकम डिजाइन से बाहर निकालना ही होगा. आने वाले महीनों में इस मॉडल से जुड़े कुछ और दिलचस्प खुलासे होने की उम्मीद है. जिस पर पूरी टेक इंडस्ट्री की पैनी नजर बनी हुई है.

स्मार्ट ग्लास के बीच Apple नहीं भूला Vision Pro, नए हेडसेट पर काम जारी!

स्मार्ट ग्लास और कॉम्पैक्ट डिजाइन पर खास नजर

विजन प्रो के अपडेट के अलावा एप्पल  बिना डिस्प्ले वाले स्मार्ट ग्लास की तकनीक पर भी अंदरखाने तेजी से काम कर रही है. हालांकि यह प्रोजेक्ट अभी अपने शुरुआती रिसर्च फेज में है. लेकिन कंपनी के कई सीनियर इंजीनियर्स इस पर अपना पूरा फोकस बनाए हुए हैं. इसके अलावा मेटा और दूसरे ब्रांड्स के वियरएबल प्रोडक्ट्स के हार्डवेयर अप्रोच की भी स्टडी की जा रही है जिससे कैमरों, सेंसर्स और प्रोसेसर को एक बहुत ही कॉम्पैक्ट डिजाइन में फिट किया जा सके. 

एप्पल फ्यूचर में आने वाले अपने गैजेट्स बेहद हल्के और आम आदमी के इस्तेमाल करने में आसान बनाने के लिए डिजाइन रिसर्च पर काफी जोरों से काम कर रही है. कंपनी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि यूजर को एक ऐसा नेचुरल लुक मिले जिसे पहनकर बाहर निकलने में किसी को भी झिझक महसूस न हो.

यह भी पढ़ें: पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

कब हो सकता है लाॅन्च?

आने वाले इन नए मॉडल्स में एप्पल अपनी दमदार और कस्टमाइज्ड चिप तकनीक का इस्तेमाल कर सकता है. जिससे इनकी परफॉरमेंस और बैटरी की एनर्जी एफिशिएंसी दोनों में सुधार देखने को मिलेगा. हालांकि अगर आप सोच रहे हैं कि यह नया हल्का हेडसेट और स्मार्ट ग्लास कल आपको जल्द ही बाजार में दिख जाएगा. तो ऐसा नहीं है इसके लिए आपको थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. 

इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नए डिवाइस के साल 2028 के अंत या 2029 से पहले मार्केट में आने की कोई खास उम्मीद नहीं है. एप्पल हर प्रोजेक्ट पर बहुत बारीकी से काम करता है और जब तक चीजें सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों लेवल पर पूरी तरह परफेक्ट नहीं हो जातीं वे किसी भी आधिकारिक तारीख की घोषणा करने से बचते हैं. तब तक टेक लवर्स के पास सिर्फ कयास लगाने और इस शानदार भविष्य की तकनीक का इंतजार करने का ही ऑप्शन बचता है.

स्मार्ट ग्लास के बीच Apple नहीं भूला Vision Pro, नए हेडसेट पर काम जारी!

यह भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival 8 अक्टूबर से, इन चीजों पर 80% छूट