- किचन में इंटीग्रेटेड या फ्रीस्टैंडिंग अप्लायंसेज का चुनाव महत्वपूर्ण.
- इंटीग्रेटेड अप्लायंसेज कैबिनेट में छिपकर एकीकृत, शांत किचन वातावरण बनाते हैं.
- फ्रीस्टैंडिंग अप्लायंसेज स्थानांतरित करने में आसान, मरम्मत भी सरलता से होती.
- सही Appliance चुनने से पहले ब्रांड और विश्वसनीयता की जांच आवश्यक.
किचन को डिजाइन करते समय सिर्फ कैबिनेट, रंग और लाइटिंग पर ध्यान देना काफी नहीं होता है. यहां इस्तेमाल होने वाले Appliances भी पूरे स्पेस के लुक और काम करने के तरीके को बदल सकते हैं. खासकर जब बात Refrigerator, Dishwasher या दूसरे किचन Appliances की हो, तो एक सवाल अक्सर सामने आता है कि उन्हें कैबिनेट के अंदर छिपाकर रखा जाए या अलग यूनिट के तौर पर इस्तेमाल किया जाए. ऐसे में Integrated और Freestanding Appliances के बीच कंफ्यूजन शुरू होता है, इन दोनों ऑप्शनों के अपने फायदे हैं और सही चुनाव आपकी जरूरत और किचन के डिजाइन पर निर्भर करता है. तो आइए जानते हैं कि Freestanding या Integrate, किचन के लिए कौन सा Appliance ज्यादा सही है.
Integrated Appliances क्या होते हैं?
Integrated Appliances को किचन की कैबिनेटरी के साथ फिट किया जाता है. कई बार इनके ऊपर ऐसा पैनल लगाया जाता है, जो आसपास की कैबिनेट जैसा ही दिखाई देता है. इससे Appliances अलग से नजर नहीं आते और पूरा किचन ज्यादा एक जैसा और व्यवस्थित दिख सकता है. इनका एक और फायदा शोर से जुड़ा है..कैबिनेट के अंदर फिट होने के कारण कुछ Appliances की आवाज बाहर कम सुनाई दे सकती है. इससे किचन का माहौल ज्यादा शांत महसूस हो सकता है.
Freestanding Appliances में क्या खास है?
Freestanding Appliances अलग से तैयार यूनिट होते हैं और इन्हें कैबिनेट में स्थायी रूप से फिट करने की जरूरत नहीं होती है. इसका सबसे बड़ा फायदा इनकी आसानी से जगह बदल पाने की क्षमता है. अगर फ्यूचर में घर बदलने या किचन का बड़ा बदलाव करने का विचार है, तो इन्हें दूसरी जगह ले जाना आसान हो सकता है. इसके अलावा, किसी Appliance में सर्विस या मरम्मत की जरूरत पड़ने पर उसके अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच बनाना भी आसान रहता है.
यह भी पढ़ें – 1 अक्टूबर से हर मैसेज पर 14 पैसे लेगा WhatsApp, जानें किस पर होगा लागू?
किचन के लिए कौन सा Appliance ज्यादा सही है?
Integrated Appliance किचन की कैबिनेट के साथ आसानी से फिट हो जाता है और पूरे किचन को एक जैसा लुक देता है. वहीं Freestanding Appliance अलग यूनिट की तरह नजर आता है और कई बार किचन के डिजाइन में अलग पहचान बना सकता है. इसलिए सिर्फ लुक के आधार पर किसी एक ऑप्शन को चुनना जरूरी नहीं है. Appliance में मिलने वाले फीचर्स, किचन की जगह और आने वाले समय में बदलाव की जरूरत को भी ध्यान में रखना चाहिए. साथ ही किचन में दोनों तरह के Appliances का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.
खरीदने से पहले करें थोड़ी रिसर्च
नया Kitchen Appliance लेने से पहले अलग-अलग ब्रांड और उनके इस्तेमाल से जुड़े कंजयूर्म एक्सपीरियंस को देखना भी जरूरी है. खासकर Refrigerator और Dishwasher जैसे Appliances खरीदते समय Brand Rankings और Reliability Reviews की जानकारी काम आ सकती है. इससे आपको अपनी जरूरत और किचन के हिसाब से सही ऑप्शन चुनने में आसानी होगी.
यह भी पढ़ें – Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग





