सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तेज रफ्तार बाइक सवार एक मासूम बच्चे को जोरदार टक्कर मार देता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर अब यूजर्स में गुस्सा है. वीडियो में बच्चे की मां भी दिखाई दे रही है जिसके पीछे बच्चा अचानक घर से निकलकर भागता है और तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ जाता है. टक्कर इतनी जोरदार होती है कि बच्चा हवा में उछलता है और दूर जाकर गिर जाता है. वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
तेज रफ्तार बाइक ने मारी मासूम को टक्कर
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दर्दनाक हादसा दिखाया गया है. दोपहर का वक्त है और मोहल्ले की सड़क सूनी पड़ी हुई है. सड़क पर केवल एक महिला है जो सिर पर एक गठरी लेकर जा रही है. वीडियो में दूर से आ रही एक बाइक का तेज हॉर्न भी सुनाई देता है. इतने में एक बच्चा सड़क पर दौड़कर आता है और गठरी ले जा रही महिला के पास जाने के लिए सड़क को क्रॉस करने लगता है. इतने में दूर से आ रही बाइक वहां पहुंचती है और बच्चे को जोरदार टक्कर मार देती है.
देखा बाइक वाले की स्पीड वो भी गली में
इन जैसे लापरवाह लोगो के कारण हादसे होते है
वैसे बच्चा बच गया है कुछ चोट आई है pic.twitter.com/VA3RHDDRF9
— Heena (@Heena895) June 30, 2026
बाइक की भिड़ंत से अचेत हुआ मासूम बच्चा
बाइक पर दो लोग सवार हैं और टक्कर लगते ही वहीं चीख पुकार मच जाती है. लोग बच्चे के पास दौड़ते हैं जो अचेत हो चुका है. बाइक सवार भी आगे जाकर रुकते हैं और बाइक से उतरकर बच्चे के पास आते हैं. मोहल्ले में हुई यह दर्दनाक वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स अब तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
यूजर्स को आया गुस्सा, बोले गलती बाइक सवारों की
वीडियो को @Heena895 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मोहल्ले की सड़कों पर तेज बाइक चलाने का मतलब क्या है. एक और यूजर ने लिखा…पूरी गलती बाइक सवार की है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…रफ्तार उतनी ही रखो जितनी कंट्रोल कर सको.
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो





