दुबई में छोटे से कमरे का 45 हजार किराया, भारतीय लड़की ने रोया दुखड़ा

दुबई में छोटे से कमरे का 45 हजार किराया, भारतीय लड़की ने रोया दुखड़ा


अगर आप सोच रहे हैं कि विदेश जाकर रहना सिर्फ ऐशो-आराम की जिंदगी है, तो यह खबर आपकी आंखें खोल देगी. दुबई में रह रही एक भारतीय लड़की ने सोशल मीडिया पर अपने छोटे से कमरे की झलक दिखाते हुए वहां के किराए का ऐसा सच बताया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. महज एक छोटे से ‘माचिस की डिब्बी’ जैसे कमरे के लिए वह हर महीने इतना भारी-भरकम किराया चुका रही है, जितने में भारत के किसी अच्छे शहर में एक आलीशान फ्लैट मिल जाए.

एक छोटे से ‘डिब्बे’ का 45 हजार रुपये महीना किराया

दुबई में रहने वाली साक्षी नाम की इस भारतीय लड़की ने इंस्टाग्राम पर अपने कमरे का एक मिनी टूर वीडियो शेयर किया है. साक्षी ने बताया कि वह जिस कमरे में रह रही हैं, वह किसी ‘छोटे से डिब्बे’ जैसा दिखता है. इस बेहद सीमित जगह के लिए उन्हें हर महीने लगभग 45,000 रुपये (AED 2,000) किराया देना पड़ता है. हद तो तब हो गई जब साक्षी ने एक साल बाद घर बदलने का फैसला किया, लेकिन नया कमरा भी बिल्कुल उसी साइज का निकला और किराया भी लगभग उतना ही रहा.

सैलरी का आधा हिस्सा सिर्फ कमरे के किराए में खत्म

साक्षी ने वीडियो में खुलासा किया कि इस छोटे से कमरे का किराया उनकी महीने की सैलरी का लगभग आधा हिस्सा खा जाता है. हालांकि, नया घर भी उतना ही छोटा होने के बावजूद साक्षी का कहना है कि उन्होंने यह फैसला सिर्फ अपने आसपास का माहौल, आसपास की लोकेशन और नए पड़ोसियों के लिए लिया है. उनके मुताबिक दुबई जैसी जगह में कमरे के साइज से ज्यादा उसके आसपास का माहौल मायने रखता है.

भारत के 3BHK फ्लैट से दुबई के छोटे से कमरे की तुलना

दुबई के इस किराए की तुलना जब भारत से की गई तो लोग हैरान रह गए. साक्षी ने बताया कि भारत के ज्यादातर बड़े और छोटे शहरों में 45,000 रुपये प्रति महीने के किराए में एक शानदार 3BHK आसानी से मिल जाता है. वहीं, दुबई में इतने पैसों में सिर्फ एक अकेला छोटा सा कमरा ही नसीब हो पाता है. इस तुलना ने भारत और दुबई के लिविंग स्टैंडर्ड और मकानों के किराए के बड़े अंतर को साफ जाहिर कर दिया है.

यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन और डरावने अनुभव

साक्षी का यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गया और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “मैं आपसे दोगुना किराया दे रहा हूं, लेकिन भरोसा रखिए शुरुआत ऐसे ही होती है, अपने सपनों को कभी मत छोड़ना.” वहीं एक दूसरे यूजर ने अपना अजीबोगरीब अनुभव शेयर करते हुए मजाक में लिखा, “2000 दिर्हाम में मुझे जो कमरा मिला था, वह कमरा कम और किसी डरावने कब्रिस्तान का वेटिंग रूम ज्यादा लगता था.”

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो