- वेस्ट बैंक में यहूदी चरमपंथियों की हिंसा की निंदा की।
मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ जारी संघर्ष और तनाव के बीच इजरायल के प्रधानंमत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बहुत बड़ा दावा किया है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इजरायल में 27 अक्टूबर को चुनाव होने वाले हैं, इससे पहले दुश्मन इजरायल पर हमला करने की कोशिश कर सकते हैं.
इजरायल के तेल नोफ एयर बेस के दौरे के दौरान पीएम नेतन्याहू ने कहा कि हमारे पास खुफिया जानकारी है कि चुनाव से पहले हमारे दुश्मन हम पर हमला करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने हमले के संकेत मिलने के बाद अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहा कि हमसे उलझना मत.
वायुसेना अड्डे से PM नेतन्याहू ने भेजा संदेश
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार (29 सितंबर, 2026) को शाम साढ़े 5 बजे के करीब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो पोस्ट में नेतन्याहू ने कहा, ‘हमारे पास जानकारी है कि चुनाव से पहले हमारे दुश्मन हम पर हमला करने की कोशिश करेंगे. इसलिए मैं इजरायल की लॉन्ग आर्म वाले वायुसेना के अड्डे से आपको एक मैसेज दे रहा हूं कि हमसे उलझना मत. हमारे साथ खिलवाड़ मत करो, न अभी और न कभी और. हमारे लंबे हाथ आप तक कहीं भी और किसी भी वक्त पहुंच सकती है.’
אל תתעסקו איתנו pic.twitter.com/Wbt6xMF9s8
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) September 29, 2026
नेतन्याहू, जो चुनाव नजदीक आने के साथ इजरायली रक्षा बलों (IDF) की तरफ से की जाने वाली बड़ी सैन्य कार्रवाइयों की घोषणाओं से पहले ही उनका जिक्र करने लगे हैं. उन्होंने यह भी दावा किया है कि हालिया हफ्तों में गाजा में 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया गया है.
वेस्ट बैंक में हिंसा की नेतन्याहू ने की निंदा
वहीं, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक में रात के दौरान यहूदी चरमपंथियों की तरफ से की गई हिंसा की निंदा की और आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सबसे सख्त कार्रवाई करने की मांग की.
इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी किए गए एक बयान में नेतन्याहू ने कहा, ‘दंगों में शामिल लोगों की यह छोटी संख्या यहूदिया और सामरिया में कानून का पालन करने वाले समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करती है.’ उन्होंने कहा, ‘वे इस समुदाय के साथ गंभीर अन्याय करते हैं और हमारे सुरक्षा बलों के कम में मुश्किल पैदा करते हैं, जो अपना मिशन पूरा कर रहे हैं.’
यह भी पढ़ेंः पाकिस्तानी एयरस्पेस की नहीं पड़ेगी जरूरत, भारत ने चीन के रास्ते बनाया नया प्लान





