एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में बरसे मेडल, खुशी से झूमे पीएम मोदी


भारत के लिए 2026 एशियाई खेलों का 10वां दिन (27 सितंबर) यानी सोमवार काफी अच्छा गुजरा. भारतीय एथलीट ने इस दिन कुल 8 मेडल जीते. हालांकि कोई गोल्ड नहीं आ सका, भारतीय खिलाड़ियों को सिर्फ सिल्वर और ब्रॉन्ज से ही संतुष्ट होना पड़ा. फाइनल में कई भारतीय खिलाड़ी दूसरे पायदान पर रहे. लेकिन 8 मेडल आना भी खुद में एक बड़ी उपलब्धि है, जिस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की. 
 
पीएम ने सभी खिलाड़ियों को मेडल जीतने पर बधाई दी. दिन के ज्यादातर मेडल एथलेटिक्स में आए. इसके अलावा शूटिंग और महिलाओं के कुराश प्रतियोगिता में भी पदक आए. तो आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने किस एथलीट के लिए क्या कहा. 

5000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज पदक जीतने वाली पारुल चौधरी को लेकर पीए मोदी ने लिखा, “एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पारुल चौधरी को हार्दिक बधाई. उनकी सफलता उभरते हुए एथलीटों के लिए बहुत प्रेरणादायक है. उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं.”

जैवलिन थ्रोअर यशवीर सिंह और रोहित यादव को लेकर पीएम ने लिखा, “एशियाई खेलों के पोडियम पर दो भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी. यशवीर सिंह को पर्सनल बेस्ट के साथ सिल्वर मेडव और रोहित यादव को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई. दोनों खिलाड़ियों और भारतीय एथलेटिक्स के लिए यह एक नतीजा परिणाम है. उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.”

78 किलोग्राम कुराश स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पिंकी बलहारा को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “एशियाई खेलों की कुराश प्रतियोगिता में महिलाओं के 78 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर पिंकी बलहारा को हार्दिक बधाई. उन्होंने पूरे मुकाबले में जबरदस्त साहस और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया. उम्मीद है कि वह आने वाले समय में और भी गौरव हासिल करेंगी.”

25 मीटर महिला पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाली निशानेबाज ईशा सिंह को लेकर नरेंद्र मोदी ने लिखा, “एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर ईशा सिंह को हार्दिक बधाई. ईशा ने सटीकता और संयम का शानदार प्रदर्शन किया. उन्हें भविष्य में और भी कई सफलताओं के लिए शुभकामनाएं.”

लॉन्ग जम्प में मेडल जीतने वाले श्रीशंकर को लेकर पीएम ने लिखा, “मुरली श्रीशंकर को एशियाई खेलों में एक और पदक. उनकी छलांग ने उन्हें पुरुषों की लंबी कूद के पोडियम पर जगह दिलाई. उन्हें हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं.”

गुलवीर सिंह को लेकर उन्होंने लिखा, “एशियाई खेलों में पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतने पर गुलवीर सिंह को बधाई! उनकी यह उपलब्धि इसलिए और भी खास है क्योंकि यह उनका पर्सनल बेस्ट था. भारत को उन पर गर्व है.”

धाविका को लेकर पीएम मोदी ने लिखा, “वाकई, विथ्या रामराज का शानदार प्रदर्शन! उन्होंने एशियाई खेलों में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. विथ्या को बधाई. उम्मीद है कि वह भविष्य में सफलता की नई ऊंचाइयां छूती रहेंगी.”

 

यह भी पढ़ें: रोहित, सहवाग, ईशान से लेकर सब पीछे, विराट कोहली ने 5 बार बनाया सबसे तेज शतक