पहली बार Laptop चार्ज करने का सही तरीका क्या है? एक गलती घटा सकती है बैटरी लाइफ

आपको बता दें कि आज ज्यादातर लैपटॉप में Lithium-ion या Lithium-polymer बैटरी का इस्तेमाल होता है. ये बैटरियां आमतौर पर पूरी तरह खाली नहीं बल्कि कुछ चार्ज के साथ आती हैं. इसलिए अगर आपका नया लैपटॉप 30, 40 या 50 प्रतिशत बैटरी के साथ आया है तो आप उसे तुरंत ऑन करके इस्तेमाल कर सकते हैं.

यानी पहली बार इस्तेमाल करने से पहले उसे किसी तय समय, जैसे 8 या 24 घंटे तक चार्ज करना जरूरी नहीं है. अगर बैटरी में पर्याप्त चार्ज है तो Windows सेटअप, इंटरनेट ब्राउजिंग और दूसरे काम सीधे शुरू किए जा सकते हैं.

इसका कोई एक तय समय नहीं है. लैपटॉप की बैटरी क्षमता, चार्जर की पावर और मॉडल के आधार पर चार्जिंग टाइम अलग-अलग हो सकता है. अगर लैपटॉप में 40-60 प्रतिशत चार्ज है तो उसे 100 प्रतिशत तक पहुंचने में आमतौर पर कुछ घंटे लग सकते हैं.

अगर आप पहली बार इस्तेमाल के दौरान इसे चार्जर से कनेक्ट कर देते हैं तो भी कोई समस्या नहीं है. यानी लैपटॉप को पहले पूरी तरह चार्ज होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. एडवांस Lithium-ion बैटरी को इस्तेमाल करने से पहले 100 प्रतिशत तक चार्ज करना अनिवार्य नहीं है. पुराने समय में बैटरी को पूरी तरह चार्ज और डिस्चार्ज करने जैसी सलाह आम थी लेकिन मौजूदा बैटरी टेक्नोलॉजी में इसकी जरूरत नहीं होती है.

हालांकि, अगर आप लंबी बैटरी बैकअप चाहते हैं तो शुरुआती सेटअप के दौरान लैपटॉप को चार्जर से जोड़कर 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं. यह सुविधा के लिए है, कोई जरूरी प्रोसेस नहीं है. नए लैपटॉप को चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है. खासकर Windows अपडेट, सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन और शुरुआती सेटअप जैसे काम करते समय चार्जर लगा रखना फायदेमंद होता है.

हालांकि, गेमिंग या भारी काम करते समय लैपटॉप को बहुत ज्यादा गर्म होने से बचाना जरूरी है. ज्यादा तापमान बैटरी की लंबे समय की सेहत पर असर डाल सकता है. रोजमर्रा के इस्तेमाल में बैटरी को बार-बार बिल्कुल 0 प्रतिशत तक पहुंचाने से बचें. जब संभव हो तो बैटरी को मध्यम स्तर पर रखें और लैपटॉप में Battery Conservation या Charge Limit जैसा फीचर उपलब्ध हो तो लंबे समय तक चार्जर से जुड़े रहने के दौरान उसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

सबसे जरूरी बात यह है कि नए लैपटॉप की बैटरी को लेकर 8, 12 या 24 घंटे की पहली चार्जिंग का नियम मानना जरूरी नहीं है. बैटरी में चार्ज है तो लैपटॉप तुरंत इस्तेमाल करें और जरूरत के अनुसार चार्ज करते रहें.

Published at : 27 Sep 2026 05:52 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी