नेशनल हेल्थ मिशन-तमिलनाडु (NHM-TN) ने स्टाफ नर्स के 4,724 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्मेंट, तमिलनाडु सरकार के तहत जिला स्तर पर की जा रही है. नियुक्तियां राज्य सरकार के अलग-अलग जिलों में स्वास्थ्य विभाग के संस्थानों में की जाएगी. यह भर्ती कांट्रेक्चुअल आधार पर होगी. इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन नहीं करना है, बल्कि निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर जिला स्वास्थ्य कार्यालय या जिला स्वास्थ्य समिति में जमा करना होगा. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर शाम 5 बजे तक है.
स्टाफ नर्स के पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग या जीएनएम की योग्यता होनी चाहिए. नर्सिंग संस्थान का भारतीय नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त होना जरूरी है. इसके साथ उम्मीदवार के पास तमिलनाडु नर्सेज एंड मिडवेव्स काउंसिल में वैध रजिस्ट्रेशन होना चाहिए. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी एलिजिबिलिटी जांचनी होगी.
किन संस्थानों में होगी भर्ती?
एनएचएम के तहत स्टाफ नर्स के कुल 4724 पदों पर भर्ती होनी है. इन पदों पर नियुक्ति तमिलनाडु के अलग-अलग जिलों में स्वास्थ्य संस्थानों के लिए की जाएगी. भर्ती से जुड़ी नियुक्तियां डायरेक्टरेट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड प्रीवेंशन मेडिसिन, डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एंड रूरल हेल्थ सर्विस, डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च और ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के तहत आने वाले संस्थानों में की जानी है. जिला स्तर पर पदों का विवरण आवेदन फॉर्म और उसके साथ दिए गए एनेक्सर में दिया गया है.
ये भी पढ़ें-Explained: बिहार में TRE-4 में 32,388 पदों पर वैकेंसी! परीक्षा पैटर्न में बदलाव का रखें ध्यान
लिखित परीक्षा नहीं मेरिट से होगा चयन
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों, संबंधित एक्सपीरियंस और मेरिट सिस्टम के आधार पर की जाएगी. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी. चयनित उम्मीदवारों को स्टाफ नर्स के पद पर करीब 21 रुपये प्रतिमाह सैलरी की जानकारी दी गई है. यह नियुक्ति संविदा स्तर पर होगी.
ऐसे करना होगा ऑफलाइन आवेदन
उम्मीदवारों को सबसे पहले nhm.tn.gov.in से आवेदन फाॅर्म और जिलावार वैकेंसी की जानकारी डाउनलोड करनी होगी. इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट की कॉपियां लगानी होगी. आवेदन के साथ एजुकेशनल सर्टिफिकेट, नर्सिंग काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन, फोटो और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट लगाने होंगे. वहीं भरा हुआ फॉर्म संबंधित जिले के डिस्ट्रिक्ट हेल्थ ऑफिसर या डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी के ऑफिस में जमा करना होगा. आवेदन कार्यालय तक 25 सितंबर शाम 5:00 बजे तक पहुंचना चाहिए. वहीं उम्मीदवार आवेदन भेजने से पहले नोटिफिकेशन में अपने जिले से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट्स की जानकारी जांच लें.
ये भी पढ़ें-डॉक्टरों के लिए बड़ी खबर, NEET SS का कटऑफ 50 से घटाकर हुआ 30 पर्सेंटाइल
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI





